4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यउत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 7...

उत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 7 की मौत, कई घायल

Published on

देहरादून

उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। इससे 27 लोग घायल हो गए जबकि 7 की मौत हो गई है। बस में गुजरात के यात्री सवार थे। एसडीआरएफ के जवानों ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायलों को खाली से निकालकर अस्पताल भिजवाया। तीर्थयात्री गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे। बस अभी तक 7 शव निकाले जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के तीर्थ यात्रियों की बस रविवार शाम को गंगनानी के पास और नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 35 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

टीम ने रेस्क्यू अभियान चला कर 27 घायलों को खाई से निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बस खाई में गिरते हुए पूर्व में हुए एक ट्रक हादसे के मलबे के ऊपर अटक गई। जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर यह बस भागीरथी नदी में गिरती तो हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और अपर मुख्य सचिव को घटना की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश भी दिए हैं।सीएम धामी ने कहा है कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने के लिए कहा गया है। गंगनानी में हुई इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...