4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यED के डर से साथियों ने बदली राह, ऐसे ही लोग कायरता...

ED के डर से साथियों ने बदली राह, ऐसे ही लोग कायरता को देंगे जगह… शरद पवार का हमला

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बीजेपी के साथ सत्ता में आए अपने सहयोगियों पर जोरदार हमला बोला। शरद पवार ने इस बार बिना किसी का नाम लिए आलोचना की। शरद पवार ने रविवार को कहा कि कुछ सदस्यों ने पार्टी छोड़ी, क्योंकि केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जरिए उनके खिलाफ जांच शुरू की थी। अपने भतीजे अजित पवार का नाम लिए बिना पवार ने कहा कि उनका दावा कि वे विकास के लिए सरकार का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन यह सच नहीं है। अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी विधायकों के एक गुट ने पिछले महीने बगावत कर की दी थी और महाराष्ट्र की शिवसेना- भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे।

शरद पवार ने दावा किया क‍ि पूर्व में कुछ बदलाव हुए थे। हमारे कुछ सदस्य हमें छोड़ कर चले गए। वे (अजित पवार गुट) कहते हैं कि वे विकास के लिए गए, लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है। केंद्र ने उनके खिलाफ ईडी की जांच शुरू कराई थी और वे एनसीपी छोड़ गए। कुछ सदस्यों (अजित पवार गुट के) से कहा गया था कि वे उनके (BJP) साथ आएं, नहीं तो उन्हें कहीं और भेज दिया जाएगा।

शरद पवार महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी पार्टी सोशल मीडिया विभाग की ओर से पुणे में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड भी मौजूद थे।

अनिल देशमुख ने किया जांच का सामना- शरद पवार
सोशल मीडिया पर पार्टी की ओर से आयोजित एक मीटिंग में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, “अनिल देशमुख जैसे कुछ लोगों ने जांच का सामना किया और जेल जाना स्वीकार किया. उन्होंने जेल में 14 महीने बिताए. उन्हें जांच से बचने के लिए उस पक्ष (बीजेपी) में शामिल होने की पेशकश भी की गई, लेकिन उन्होंने अपनी विचारधारा नहीं छोड़ी और एनसीपी नहीं छोड़ने के अपने फैसले पर अड़े रहे.”

अजित पवार ने जुलाई में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि उनके समर्थक आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार को महाराष्ट्र के आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा क‍ि राज्य बेरोजगारी जैसी समस्या का सामना कर रहा है, किसान भी परेशान हैं।

‘जनता की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार’
पवार ने कहा कि उन्होंने (अनिल देशमुख ने) कोई अपराध नहीं किया है और कानून का सामना करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को महाराष्ट्र की जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. राज्य कई समस्याओं का सामना कर रहा है. लोग बेरोजगारी जैसी समस्या से जूझ रहे हैं. वहीं, किसान भी पीड़ित हैं.

उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार
बता दें कि हाल ही में अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि एनसीपी के आठ अन्य विधायकों ने भी जुलाई में मंत्री पद की शपथ ली थी.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...