4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबिहार: मंत्री तेज प्रताप यादव ने बदला अटल पार्क का नाम, अब...

बिहार: मंत्री तेज प्रताप यादव ने बदला अटल पार्क का नाम, अब ‘कोकोनट पार्क’ के नाम से जाना जाएगा

Published on

पटना,

बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने पटना के अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया है. अब इस पार्क को कोकोनट पार्क के नाम से जाना जाएगा. कंकड़बाग में स्थित इस पार्क का नाम पहले कोकोनट पार्क था. 2018 में इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया था. अब तेज प्रताप ने इसका नाम बदलकर कोकोनट पार्क करने का ऐलान किया है.

बीजेपी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
पार्क का नाम बदलने को लेकर अब बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, 2018 में इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क से बदलकर अटल बिहारी पार्क कर दिया गया था. मगर तेज प्रताप यादव एक बार फिर से इसका नाम कोकोनट पार्क कर दिया है. एक तरफ तो नीतीश कुमार अटल जी की समाधि पर माल्यार्पण करते हैं और दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने पार्क का नाम बदल दिया है. यह दोरंगी सरकार है. उन्होंने कहा, बीजेपी इसका विरोध करती है और मांग करती है कि इस पार्क का नाम ना बदला जाए.

पार्क में अटल की मूर्ति मौजूद
हालांकि, अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलकर भले ही कोकोनट पार्क कर दिया गया है. मगर पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी का बोर्ड अभी भी पार्क के बाहर लगा हुआ है और वाजपेयी जी की मूर्ति भी पार्क के अंदर लगी हुई है और इन दोनों के साथ कुछ भी छेड़छाड़ नहीं किया गया है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...