4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालपूर्व जनपद सदस्य सहित 9 नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, सदस्यता...

पूर्व जनपद सदस्य सहित 9 नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, सदस्यता ग्रहण की

Published on

उज्जैन

सद्भावना दिवस कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर पूर्व जनपद सदस्य सहित 9 नेता रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ में पानबिहार गोशाला में पौधारोपण किया। घट्टिया तहसील के पानबिहार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अध्यक्षता पानबिहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आंजना विनायगा ने की। भाजपा के पूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान में अजा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोहरलाल सोलंकी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संजय विनायगा ने बताया भाजपा छोड़कर दीपू बना गुनई, बालकृष्ण पाटीदार रातड़िया, संजय चौधरी, रामेश्वर चौधरी, डूंगर मालवीय, सुभाष सोलंकी, रामसिंह नईखेड़ी, गोपाल नईखेड़ी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। संचालन मंडलम अध्यक्ष हयातउद्दीन कुरैशी ने किया। आभार सेठ शंकरलाल चौहान ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...