10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यप्याज पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, 40% निर्यात शुल्क के विरोध में...

प्याज पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, 40% निर्यात शुल्क के विरोध में उतरे किसान

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में प्याज को लेकर घमासान शुरू हो गया है. यहां के तीन जिलों में रविवार को किसानों ने मंडियों में प्याज निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, प्याज पर निर्यात शुल्क और किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

दरअसल, प्याज की कीमतें आसमान में न पहुंचे, इसके लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया है. यानी प्याज को विदेश में बेचने पर विक्रेता को 40 फीसदी शुल्क सरकार को देना होगा. केंद्र सरकार के फैसले को लेकर नासिक के सताना, मालेगांव और लासलगांव में, अहमदनगर और पुणे के मंचर और खेड़ में थोक बाजारों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया. अहमदनगर जिले की राहुरी तहसील में प्याज किसानों ने थोक बाजार में प्याज की चल रही नीलामी रोक दी.

पूरे महाराष्ट्र में होंगे विरोध प्रदर्शन- SSS
उधर, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (एसएसएस) ने कहा कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र के थोक बाजारों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. एसएसएस के राज्य अध्यक्ष संदीप जगताप ने कहा, केंद्र सरकार का किसान विरोधी रुख फिर से सामने आ गया है. महाराष्ट्र में किसान प्याज के निर्यात से अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन लगाए गए शुल्क ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि कोई निर्यात नहीं होगा. घरेलू बाजार में कीमतें गिरेंगी और किसानों को नुकसान होगा.

केंद्र के सामने मुद्दा उठाएगी राज्य सरकार
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि वह मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से बात करेंगे और इस मुद्दे का कोई सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करेंगे. वहीं, मुंडे के कैबिनेट सहयोगी छगन भुजबल ने कहा कि वह राज्य के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ प्याज निर्यात शुल्क का मुद्दा उठाएंगे.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
वहीं, इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि भाजपा-शिवसेना सरकार उद्योगपतियों और व्यापारियों की समर्थक है. उन्होंने कहा, राज्य सरकार प्याज की कीमतें कम रखने की भरसक कोशिश कर रही है और उसे किसानों के हितों की कोई परवाह नहीं है. हम केंद्र सरकार के इस फैसले (प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने) की आलोचना करते हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...