10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यचमोली लैंडस्लाइड: पहाड़ी झरने में नहा रहे थे लोग, अचानक गिरा मलबा,...

चमोली लैंडस्लाइड: पहाड़ी झरने में नहा रहे थे लोग, अचानक गिरा मलबा, मच गई चीख- पुकार

Published on

चमोली

उत्तराखंड के चमोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ी झरने में नहा रहे लोगों पर मलबा को गिरते देखा जा रहा है। मलबा गिरते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। पहाड़ों में बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली भयावह स्थिति के बावजूद लोगों का रुझान पहाड़ों की तरफ दिख रहा है। पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। पहाड़ दरकने और लैंडस्लाइड के कारण उनकी जान पर बन आ रही है। पिछले दिनों ऋषिकेश में हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत लैंडस्लाइड के कारण हो गई। अब चमोली का यह वीडियो दहला रहा है। इसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।

चमोली पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो में लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन और सरकार की ओर से पहाड़ों पर छुट्‌टियां मनाने आने वाले लोगों से बरसात के मौसम में विशेष रूप से सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। लगातार अपील का भी असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में चमोली पुलिस का वीडियो लोगों को स्थिति की भयावहता बताने में सफल हुआ है। पुलिस ने इस वीडियो के साथ संदेश दिया है कि बारिश के दिनों में सुरक्षित रहने के लिए झरने से दूर रहें।

उत्तराखंड में पिछले दिनों में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके अलावा छुटि्टयां मनाने भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में आने वाले पर्यटकों को तात्कालिक तौर पर बने झरने खासे लुभाते हैं। वहां पर वे मस्ती करते दिख जाते हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में भी दिख रहा है कि कुछ लोग झरने के नीचे बैठकर नहा रहे हैं। मौज-मस्ती कर रहे हैं। चारों तरफ खिलखिलाहट जैसी स्थिति दिख रही है। कुछ ही देर में झरने के पानी के साथ मलबा नीचे गिरता है। इसके बाद चारों तरफ से चीख-पुकार की आवाज आने लगती है। यह लोगों को डराने वाला है। ऐसे खतरे से लोगों को बचाने के लिए चमोली पुलिस ने वीडियो जारी किया है

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...