10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeभोपालMP: पत्नी, बेटा-बेटी की तलवार से काटकर हत्या, फिर खुद किया सुसाइड,...

MP: पत्नी, बेटा-बेटी की तलवार से काटकर हत्या, फिर खुद किया सुसाइड, कुत्ते को मारने से रोका तो की वारदात

Published on

उज्जैन,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पीकर झगड़ा किया था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना बड़नगर के बालोदा में शनिवार देर रात की है. यहां के रहने वाले दिलीप पंवार पर कुत्ता भौंक रहा था. वह घर से तलवार लेकर कुत्ते को मारने के लिए दौड़ा. इस दौरान दिलीप को उसकी पत्नी गंगा ने समझाया तो दिलीप ने उसकी हत्या कर दी.

पत्नी की हत्या के बाद दिलीप ने बेटी नेहा, फिर बेटे योगेंद्र पर भी तलवार से हमला कर दिया, जिससे दोनों बच्चों की भी मौत हो गई. इस दौरान घर में दो और बच्चे मौजूद थे, जो जान बचाकर भाग गए. इसके बाद दिलीप ने तलवार से अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली.

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस
जान बचाकर भागे बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर मकान में घुसी. मकान में पति, पत्नी और दोनों बच्चों के शव पड़े थे. हर तरफ खून फैला था. मौके पर FSL टीम भी पहुंची और जांच शुरू की.

वारदात को लेकर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
इस घटना को लेकर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के ग्राम बालोदा में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. एक युवक ने निर्मम रूप से अपने परिवार की हत्या की. इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली. घटनास्थल और साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित रखा गया है.

SP ने कहा कि ऑफिशियल टीम और अन्य टेक्निकल टीम जांच कर रही है. घटना में यह सामने आया है कि घर में बंधा कुत्ता भौंक रहा था, जिससे चिढ़कर व्यक्ति ने तलवार से उस पर हमला किया. जब पत्नी ने रोकना चाहा कि क्यों पशु पर हमला कर रहे हैं, इस पर उसने पत्नी की हत्या कर दी. अन्य दो बच्चे घायल हैं, उनके लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...