10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'BJP नेता के कहने पर दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्‍याही' सरेंडर...

‘BJP नेता के कहने पर दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्‍याही’ सरेंडर के बाद आरोपी का दावा

Published on

मऊ

घोसी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकने वाले युवक ने सरेंडर कर दिया है। उसने यह सरेंडर कोपागंज थाने में किया है। सरेंडर करने वाले युवक ने दावा किया है यह बीजेपी की चाल थी। एक बीजेपी नेता ने उससे स्‍याही फेंकने को कहा था। इस युवक की पहचान अभिमन्‍यु उर्फ मोनू यादव ऊर्फ डायमंड के रूप में हुई है।

इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि मोनू यादव थाने में सरेंडर करने जा रहा है। रास्‍ते में कोई उसका वीडियो बना रहा है। इस दौरान वह कह रहा है, यह भाजपा की चाल है भाजपा नेता ने मुझसे कहा था कि तुम फेंक दो

स्याही फेंकने वाले युवक ने कहा कि, बीजेपी नेता प्रिंस यादव ने कहा कि हम लोगों का चुनाव फंस रहा है। तुम फेंक दोगे तो जनता की सहानुभूति हम लोगों को मिलेगी और हम तुम्हें छुड़ा लेंगे। फिलहाल, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रहा है।

रविवार को जब बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे उस दौरान उन पर किसी ने इंक फेंक दी थी। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यह वारदात करके आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...