10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य‘सिर्फ भारत माता की जय बोलने से नहीं होता देश का विकास’,...

‘सिर्फ भारत माता की जय बोलने से नहीं होता देश का विकास’, वरुण गांधी ने अपनी सरकार को दी ये सलाह

Published on

लखनऊ

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी लंबे समय से सरकार के खिलाफ बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एकबार फिर से उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाला बयान दिया है। पीलीभीत लोकसभा में आने वाली पूरनपुर तहसील में रविवार को आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कटाक्ष कर दिया।वरुण गांधी ने कहा कि देश का निर्माण ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाने से ही नहीं होता है बल्कि इसके लिए किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और आम श्रमिकों के हितों की रक्षा भी करना पड़ती है।

सरकारी नौकरियों के वर्तमान स्ट्रक्चर की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय देश के सरकारी दफ्तरों में 90 फीसदी पदों पर कांट्रेक्चुअल वर्कर्स द्वारा काम किया जा रहा है। यह सिस्टम किसी तरह की जॉब सिक्योरिटी प्रदान नहीं करता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी नई पीढ़ी अपना करियर कैसे बनाएगी क्योंकि अधिकांश माता-पिता के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधनों का अभाव ह

‘किसानों को मिलना चाहिए उचित लोन’
खेती के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खेती-किसानी परमानेंट घाटे का सौदा बन गई है, जिसने कृषि सेक्टर को कर्ज में डुबो दिया है। वरुण गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी समस्या के किसानों को उचित लोन दिया जाना चाहिए।

तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं वरुण गांधी
वरुण गांधी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे संजय गांधी के बेटे हैं। वह तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं। वरुण गांधी साल 2009 में पीलीभील लोकसभा सीट से पहली बार बीजेपी की टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने अपनी निकटम प्रतिद्ंदी वीएम सिंह को ढाई लाख वोटों के ज्यादा के मार्जिन से हराया था। साल 2013 में बीजेपी ने वरुण गांधी को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया। इसके बाद वरुण गांधी साल 2014 में बीजेपी के टिकट पर सुलतान पुर से चुनाव लड़े और जीते। साल 2019 में बीजेपी ने उन्हें फिर से पीलीभीत से अपना प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उन्हें करीब ढाई लाख वोटों से जीत मिली।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...