11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी डिप्टी डायरेक्टर खाखा और उनकी पत्नी...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी डिप्टी डायरेक्टर खाखा और उनकी पत्नी गिरफ्तार, मामा बोलती थी लड़की

Published on

नई दिल्ली

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में दिल्ली सरकार के सीनियर अफसर प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डीसीपी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट सागर सिंह कलसी का कहना है कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में हमने 51 साल के प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खाका जीएनसीटी के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश के बाद दिल्ली सरकार के सीनियर अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया। बीजेपी ने इस मामले में आतिशी को घेरते हुए कहा कि उन्होंने ही आरोपी खाका को विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया है। इस पर आतिशी ने कहा कि यह बिल्कुल झूठी बात है। आरोपी खाका ने कभी भी मेरे साथ ओएसडी के रूप में काम नहीं किया है।

यह एक हैरान करने वाली घटना है क्योंकि यह आरोपी महिला एवं बाल विभाग में एक अधिकारी था। उस पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगाया गया है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस तेजी से कार्रवाई करेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने संबंधित आरोपी अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...