11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस के होमगार्ड की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने तलवार से...

दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने तलवार से काटा, जानिए क्या है पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस के एक होमगार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कथित तौर पर पड़ोसियों ने उन्हें तलवार से काट दिया। आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात फरीदाबाद के गारखेड़ा में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस के एक होमगार्ड धर्मपाल की कथित तौर पर उसके पड़ोसियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों की रविवार के दिन बहस हो गई थी।

होमगार्ड बाथरूम में कुछ काम करवा रहे थे
पुलिस ने आगे कहा कि 50 साल के धर्मपाल कश्यप अपने बाथरूम में कुछ रिनोवेशन का काम करवा रहे थे। इस काम में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान फरीदाबाद के गारखेड़ा में उनके घर के बाहर रखा हुआ था। पड़ोसियों को घर के बाहर सामान रखने से परेशानी हो रही थी। वे चाहते थे कि पीड़ित उस सामान को हटा लें। इसी बात को लेकर पड़ोसी सुनील और उनका बेटा अजय गुस्से में थे।

घर के बाहर रखा था सामान
घर के बाहर सामान रखने से उन्हें अपने घर के अंदर आने-जाने में परेशानी हो रही थी। कल शाम यानी रविवार को पड़ोसी सुनील ने होमगार्ड से सड़क से सामान हटाने को कहा मगर धर्मपाल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

होमगार्ड के सीने में घोंपी तलवार
इसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में बहस शुरू हो गई। जिसके बाद सुनील और उसके बेटे अजय ने तलवार निकाली और धर्मपाल के सीने में घोंप दी। तलवार लगते ही धर्मपाल जमीन पर गिर गिया। उसे देखकर आरोपी सुनील और अजय मौके से भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि धर्मपाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...