11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदुनिया में बजेगा भारत का डंका! घर बैठे ऐसे फ्री देखें चंद्रयान-3...

दुनिया में बजेगा भारत का डंका! घर बैठे ऐसे फ्री देखें चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग

Published on

Indian Space Research Organisation (ISRO) के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग में बस दो दिन बाकी बचे हैं। दुनियाभर की नजरें भारत के तीसरे मून-मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हैं। 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास Chandrayaan-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। नेशनल स्पेस एजेंसी ने जानकारी के मुताबिक, इस ऐतिहासिक घटना को आप घर बैठ लाइव देखकर इतिहास के साक्षी बन सकते हैं।

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल, यूट्यूब और टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। अगर आप चंद्रयान-3 की मून पर लैंडिंग देखना चाहते हैं तो आपके पास एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन या कंप्यूटर होना चाहिए। लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत शाम करीब 5 बजकर 27 मिनट पर होगी जबकि लैंडिंग 6 बजकर 4 मिनट पर होगी।

इसके अलावा यूजर्स डीडी नेशनल चैनल (DD National) पर भी फ्री में चंद्रयान-3 की लैंडिंग घर बैठे मुफ्त लाइव देखी जा सकेगी। इसके अलावा इसरोअपने परिसर में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव-स्ट्रीमिंग ऑर्गनाइज करने के लिए स्कूलों और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों को भा इनवाइट कर रहा है।

23 से 27 अगस्त शिफ्ट हो सकती है लैंडिंग!
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग को हालात देखते हुए टाला भी जा सकता है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) – ISRO के निदेशक नीलेश एम.देसाई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग टल सकती है। नीलेश एम. देसाई के मुताबिक, 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर उस वक्त के हालात के अनुसार फैसला लेंगे कि लैंडिंग करना ठीक होगा या नहीं। यदि कोई भी बात अनुकूल नहीं लगती है तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतारेंगे। हम चाहते हैं कि कोई समस्या ना हो और हम एक आसान लैंडिंग करवा सकें।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...