13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपाल'एक दो करोड़ मुसलमान मर भी जाएं तो हर्ज नहीं', अजीज कुरैशी...

‘एक दो करोड़ मुसलमान मर भी जाएं तो हर्ज नहीं’, अजीज कुरैशी बोले- जय गंगा मैया का नारा लगाना शर्म की बात

Published on

भोपाल,

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने मंच से बोलते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग हिंदुत्व की धार्मिक यात्राओं की बात करते हैं. जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की नारेबाजी करते हैं. यह बड़े शर्म की बात है, डूब मरने की बात है.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस से निकालना हो तो निकाल देना, लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तियां बिठाना डूब मरने की बात है. अजीज कुरैशी ने कहा, “मुझे कोई डर नहीं, निकाल देना पार्टी से. नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं, गंगा मैया की जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं. पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं, ये डूब मरने की बात है.”

मुसलमान पार्टियों का गुलाम नहीं- अजीज कुरैशी
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सख्त लहजे में कहा कि देश की सभी पार्टियां, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है. उनसे मैं कहना चाहता हूं वह अच्छी तरह समझ लें कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है. मुसलमान क्यों वोट दे आपको, नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं फिर क्यों वोट दे मुसलमान आपको.

’22 करोड़ मुसलमान…’
अजीज कुरैशी ने विवादित बोलते हुए कहा कि 22 करोड़ मुसलमान में से अगर एक दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं. उन्होंने कहा, “जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नही पहन रखी हैं.”

तीन राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं अजीज कुरैशी
कांग्रेस के सीनियर नेता अजीज कुरैशी उत्तराखण्ड समेत उत्तरप्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं. उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी 2020 को एमपी उर्दू अकादमी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. अजीज कुरैशी ने साल 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के राज्यपाल का पद संभाला. इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में भी काम किया. अजीज कुरैशी को एक महीने के लिए यूपी का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था. इसके अलावा अजीज कुरैशी मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. वह 1984 के लोकसभा चुनावों में सतना से सांसद भी चुने गए थे.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...