13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्ययूपी के संभल में जिस इलाके से निकली शोभायात्रा, पुलिस ने मस्जिदों...

यूपी के संभल में जिस इलाके से निकली शोभायात्रा, पुलिस ने मस्जिदों को टेंट के पर्दों से ढकवाया

Published on

संभल ,

यूपी के संभल जिले में कल्कि जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाली करीब दर्जन भर मस्जिदों को पुलिस-प्रशासन द्वारा ढक दिया गया. मस्जिदों के आगे पर्दे लगाए गए साथ ही वहां पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने ऐहतियातन ऐसा कदम उठाया ताकि शोभायात्रा के दौरान उड़ने वाला रंग-गुलाल मस्जिदों की दीवारों पर न गिरे और कोई विवाद भी न पैदा हो सके.

दरअसल, संभल के सदर कोतवाली इलाके में कल्कि जयंती के मौके पर देर रात गारुणी रथयात्रा निकाली गई. ऐसे में इसके मार्ग पर मुस्लिम और मिश्रित आबादी में पड़ने वाली मस्जिदों को ढ़कवाया गया, जिससे कि इस धार्मिक यात्रा के दौरान किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके. इससे पहले संभल पुलिस ने होली के त्योहार पर भी शहर की डेढ़ दर्जन मस्जिदों को ढकवाया था.

हालांकि, शोभायात्रा वाले मार्ग पर ढकवाई गई मस्जिदों को लेकर कुछ स्थानीय लोग इसे प्रशासन द्वारा एक समुदाय में खौफ पैदा करने और नई परंपरा की शुरूआत करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, कुछ लोग इसे सुरक्षा की दृष्टि से सही बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे मस्जिद के आगे पर्दे लगाए गए हैं और उनके सामने पुलिस फोर्स तैनात है.

गौरतलब है कि हरियाणा में ब्रजमंडल शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से सबक लेकर संभल पुलिस कल्कि जयंती पर विशाल शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में संभल सदर कोतवाली पुलिस ने शोभायात्रा के मार्ग पर मिश्रित और मुस्लिम आबादी में पढ़ने वाली एक दर्जन से ज्यादा मस्जिदों के बाहर टेंट के ऊंचे पर्दे लगवाकर मस्जिद की दीवारों को ढक दिया.

पुलिस ने शहर की मुख्य शाही जामा मस्जिद सहित यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली अलग-अलग दर्जन भर मस्जिदों को ढकवाया है. फिलहाल, यात्रा देर रात सकुशल सम्पन्न हो गई. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. शोभायात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, एसडीएम सहित जिले के एक दर्जन थानों के पुलिस बल के साथ ही रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद का भी पुलिस बल तैनात रहा.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...