13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य7 साल बाद लालू पहुंचे अपने गांव-ससुराल, भावुक होकर बोले- बेटी ने...

7 साल बाद लालू पहुंचे अपने गांव-ससुराल, भावुक होकर बोले- बेटी ने किडनी देकर बचा ली जान

Published on

गोपालगंज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव लंबे समय के बाद अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोमवार को गोपालगंज पहुंचे लालू यादव ने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह लालू यादव और राबड़ी देवी प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।

​पैतृक गांव और ससुराल में बेसब्री से इंतजार
लालू प्रसाद यादव करीब 7 साल बाद मंगलवार को अपने गांव फुलवरिया जा रहे हैं। वे अपने ससुराल भी जाएंगे, जहां अपने लोगों से बातचीत करेंगे। पैतृक गांव फुलवरिया और ससुराल सेलर में परिजन और स्थानीय ग्रामीणों को बेसब्री से उनका इंतजार था।

​बेटी को लेकर भावुक हुए लालू यादव
गृह जिला पहुंचे लालू प्रसाद यादव लालू यादव काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटी ने किडनी देकर उनकी जान बचा लीं। उन्होंने ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में रहने वाली बेटी ने अपनी किडनी जान का परवाह किए बिना दी।

​दो करोड़ युवाओं को रोजगाद देने का वादा पूरा नहीं
आरजेडी प्रमुख ने कहा कि देश के लोगों को गुमराह करने का काम प्रधानमंत्री करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आई, तो दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, बेरोजगारी मिटाएंगे, लेकिन ये वादा आज तक पूरा नहीं हुआ।

​पुराने सर्किट हाउस पहुंचे लालू यादव
लालू यादव गोपालगंज पहुंचे, तो उन्हें प्रशासन की ओर से सर्किट हाउस के नए भवन में ले जाया गया। लेकिन लालू यादव ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें पुराने वाले सर्किट हाउस में ले जाया जाए, वहां से उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं। पुराने सर्किट हाउस के उसी कमरे में रुके, जहां हर बार रुकते रहे हैं।

अगले वर्ष लाल किला पर आई.एन.डी.आई.ए. के नेता झंडा फहराएंगे
लालू यादव ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री नहीं मिला, जो लाल किला से बगैर जनता का मत जाने अगले वर्ष झंडा फहराने का दावा करता है, यह तो पक्का कि इनको हटा देना है। ‘आई.एन.डी.आई.ए. के लोग ही अगले वर्ष लाल किला पर झंडा फहराएंगे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...