9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलअरे जिंदा हूं भाई... अफवाहों पर भड़क गए हीथ स्ट्रीक, बिना नाम...

अरे जिंदा हूं भाई… अफवाहों पर भड़क गए हीथ स्ट्रीक, बिना नाम लिए हेनरी ओलंगा को लताड़ दिया

Published on

नई दिल्ली

जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज हीथ स्ट्रीक ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों से दुख हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह उड़ाने वालों को माफी मांगनी चाहिए। मुझे यह सुनकर काफी दुख हुआ है। रोचक बात यह है कि स्ट्रीक के पूर्व साथी हेनरी ओलांगा ही वह शख्स थे, जिन्होंने सुबह ट्वीट किया था कि उनके पूर्व साथी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। हालांकि, कुछ घंटों बाद एक और ट्वीट में ओलांगा ने अपने दावे को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान में जीवित हैं।

स्ट्रीक ने इंटरव्यू में इस खबर को गलत ठहराते हुए कहा कि वह जीवित और स्वस्थ हैं। उन्होंने मिड डे से कहा- यह एक पूरी तरह से अफवाह और झूठ है। मैं जीवित और स्वस्थ हूं। मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि किसी के मरने जैसी बड़ी बात को बिना वेरिफाई किए फैलाया जा सकता है, खासकर आजकल सोशल मीडिया के युग में। सूत्र को मुझसे माफी मांगनी चाहिए। मैं इस खबर से आहत हूं।

हेनरी ओलंगा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- मुझसे पुष्टि कर सकते हैं कि हीथ स्ट्रीक की मौत की अफवाहें बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कही गई हैं। मैं अभी उनसे बात कर रहा था। थर्ड अंपायर (चकल्लस करते हुए) ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बिल्कुल जीवित हैं, दोस्तों। उल्लेखीय है कि कुछ घंटे पहले उन्होंने खुद ही घोषणा की थी कि जिम्बाब्वे के दिग्गज का निधन हो गया है।

49 वर्षीय स्ट्रीक ने 2005 में 31 वर्ष की आयु में संन्यास की घोषणा की थी। स्ट्रीक अभी भी एकमात्र जिम्बाब्वे के गेंदबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट और वनडे में 100 से अधिक विकेट हैं। उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे की कप्तानी संभाली थी, जब कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से हट गए थे क्योंकि बोर्ड और टीम के बीच संबंध खराब हो गए थे। अपने शानदार करियर में स्ट्रीक ने 65 मैच खेले और 216 विकेट चटकाए, उनका इकॉनमी 2.69 का रहा।

वनडे प्रारूप में स्ट्रीक ने 189 मैचों में 239 विकेट लिए, उनका इकॉनमी 4.51 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन 5-32 रहा। स्ट्रीक ने टेस्ट में 1,990 रन बनाए, जबकि उनका औसत 22.4 रहा। उन्होंने अपने देश के लिए 65 टेस्ट खेले। वनडे में स्ट्रीक ने 2,934 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 73.4 और औसत 28.3 रहा।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...