10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयसाल में दो बार आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

साल में दो बार आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी बड़ी जानकारी

Published on

केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने आज घोषणा की कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार नया पाठ्यक्रम (एनसीएफ) तैयार है और 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए इसके लिए पाठ्यपुस्तकें विकसित की जाएंगी। वहीं, बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही संबंधित बोर्ड्स की तरफ से साल में दो बार परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

इसलिए लिया जा रहा है फैसला
एनसीएफ के मुताबिक बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी और छात्रों को सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाए रखने की अनुमति दी जाएगी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है ताकि छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर मिले। इसके बाद छात्र उन विषयों की बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं जिन्हें उन्होंने पूरा कर लिया है और जिनके लिए वे तैयार होते हैं। बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और याद करने के बजाय एचिवमेंट पर फोकस होंगे।

कक्षा 11वीं-12वीं में होगी दो भाषाओं की पढ़ाई
कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को अब से दो भाषाएं पढ़नी होंगी और कम से कम एक भाषा भारतीय भाषा होनी चाहिए। वहीं, ये भाषाएं विषयों की पसंद स्ट्रीम तक सीमित नहीं होगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...