10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयचंद्रयान नहीं यह था मिशन का पहला नाम, अटल सरकार में नया...

चंद्रयान नहीं यह था मिशन का पहला नाम, अटल सरकार में नया नामकरण करने के पीछे की कहानी

Published on

नई दिल्ली

चांद पर कदम रखने से हमारा चंद्रयान बस थोड़ी दूरी पर है। घड़ी की सुई के हिसाब से बात करेंगे तो अब कुछ घंटे ही शेष हैं। तय समय शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर उतरते ही भारत इतिहास रच देगा। देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस खास पल पर नजर गड़ाएं बैठी हैं। इससे पहले चंद्रयान-3 से जुड़ी एक रोचक कहानी बताना जरूरी है। मिशन का नाम चंद्रयान नहीं था। इसकी उत्पत्ति और नामकरण के बारे में एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। चंद्रयान का नाम पहले चंद्रयान नहीं बल्कि सोमयान था। साल 1999 में अटल सरकार के कार्यकाल में इसका नया नामकरण किया गया था। नाम बदलने के पीछे की वजह क्या थी वह जानते हैं।

चंद्रयान नहीं सोमयान था नाम
यह साल था 1999, तब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार थी। उनकी सरकार ने चंद्रयान मिशन को मंजूरी दी थी और वो भी इसका नाम बदलकर। अटल बिहारी वाजपेई ने इसरो के वैज्ञानिकों का सुझाया नाम सोमयान को बदलकर चंद्रयान करने को कहा। नामकरण में इस बदलाव ने अंतरिक्ष विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों का भी ध्यान खींचा था। मिशन का पहला नाम सोमयान एक संस्कृत कविता से प्रभावित था। कविता की कुछ लाइनों का अनुवाद इस तरह से था- हे चंद्रमा! हम आपकी समझ को अपनी बुद्धि से प्राप्त करें। ज्ञान से हमारे मार्ग को रोशन करें।

सोमयान था तो क्यों अटल ने बदला नाम
डक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में नाम बदलने के फैसले के बारे में बताया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ। के. कस्तूरीरंगन ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि वाजपेयी ने कहा कि मिशन को चंद्रयान कहा जाना चाहिए, न कि सोमयान। क्योंकि देश एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। अभी हम चांद पर कई तरह की खोज के लिए अपने मिशन को भेजते रहेंगे। कस्तूरीरंगन मई 1999 में पोखरण II के पहले वर्ष के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित प्रमुख मेहमानों में से एक थे। समाचार वेबसाइट से बात करते हुए, उन्होंने कहा, ‘मिशन की योजना चार साल में तैयार की गई थी, इसके बाद इसके एग्जक्यूशन के लिए 4 साल और लग गए।’

चंद्रयान-3 इतिहास रचने के लिए तैयार, अब तक का सफर देखिए
साल 2003 में भारत के 56वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए, अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के पहले मिशन चंद्रयान-1 के बारे में बताया था। भाषण के दौरान चंद्रयान-1 को लेकर उत्साह देखने लायक था। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था कि हमारा देश अब विज्ञान के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत 2008 तक अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर भेजेगा। इसे चंद्रयान नाम दिया जा रहा है। इसके बाद साल 2004 में मनमोहन सरकार सत्ता में आई और साल 2008 में श्रीहरिकोटा से इसे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।

चंद्रयान-3 आज, 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर मिशन सफल होता है, तो भारत उन देशों के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने चंद्रमा पर उतरना हासिल किया है। इनमें शामिल हैं – चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस (पूर्व सोवियत संघ)।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...