7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनार्थ ईस्ट के विशेष प्रावधानों को छेड़ने का इरादा नहीं- Article 370...

नार्थ ईस्ट के विशेष प्रावधानों को छेड़ने का इरादा नहीं- Article 370 पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने कहा

Published on

नई दिल्ली

आर्टिकल 370 पर सुनवाई के दौरान केंद्र की तरफ से पेश सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार का नार्थ ईस्ट के विशेष प्रावधानों को छेड़ने का कोई इरादा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ इसकी अगुवाई कर रहे हैं। सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल हैं।

एडवोकेट और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि ऐसी आशंकाएं हैं कि जिस तरह से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था,उसी तरह पूर्वोत्तर राज्यों से संबंधित विशेष प्रावधानों को भी खत्म किया जा सकता है। सांसद मनीष तिवारी अरुणाचल प्रदेश के विधायक पी रिचो की ओर से पक्ष रख रहे थे। उन्होंने अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं में हस्तक्षेप के लिए आवेदन किया है।

मनीष तिवारी की दलील पर तुषार मेहता ने दिया जवाब
मनीष तिवारी ने कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के लिए अनुच्छेद 370 की तरह संविधान की छठी अनुसूची में उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए विशेष प्रावधान हैं। मनीष तिवारी ने कहा कि वह मौजूदा केंद्र सरकार की कार्रवाई का जिक्र नहीं कर रहे बल्कि व्यापक परिप्रेक्ष्य में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में छोटी सी आशंका के भी गंभीर प्रभाव हो सकते हैं। यह अदालत मणिपुर में ऐसी एक स्थिति से निपट रही है।

तुषार मेहता ने मनीष तिवारी को टोकते हुए कहा कि यह किसी तरह की शरारत हो सकती है। ऐसी कोई आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रों से संबंधित संविधान के किसी भी विशेष प्रावधान को छूने का भी इरादा नहीं है।

बेंच ने मनीष तिवारी से पूछा कि अदालत को उस याचिका पर विचार क्यों करना चाहिए जिसमें केवल आशंका हो। सीजेआई ने कहा कि जब सॉलिसिटर जनरल ने हमें सूचित किया है कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है तो हमें संदेह नहीं करना चाहिए? बेंच ने मेहता की दलीलों को दर्ज करने संबंधी आदेश को पारित करने के बाद हस्तक्षेप याचिका (IA) का तत्काल निपटारा कर दिया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...