17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयकार्ति चिदंबरम को कोर्ट से राहत, इस शर्त के साथ फ्रांस और...

कार्ति चिदंबरम को कोर्ट से राहत, इस शर्त के साथ फ्रांस और ब्रिटेन यात्रा की अनुमति

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया से जुड़े कथित घोटालों में आरोपी कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम को 15 से 27 सितंबर के बीच फ्रांस और ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति दे दी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कथित घोटालों से संबंधित चार मामलों में चिदंबरम को राहत दी। इन मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहे हैं। न्यायाधीश ने 25 अगस्त को सुनाए गए एक आदेश में कहा कि अदालत के निर्देश मामलों की चल रही जांच के रास्ते में नहीं आएंगे।

अपनी याचिका में चिदंबरम ने दावा किया कि उन्हें 18 से 24 सितंबर तक फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में आयोजित होने वाले ‘सेंट ट्रोपेज ओपन’ नामक एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद उन्हें अपनी बेटी से मिलने के लिए ब्रिटेन स्थित लंदन की यात्रा भी करनी है। कार्तिक ने कहा कि उनकी बेटी लंदन में काम करती है और वहीं रहती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें लंदन में कुछ बैठकों और व्यावसायिक गतिविधियों में भाग लेना है, क्योंकि उनकी कंपनी टोटस टेनिस लिमिटेड (जो एटीपी टूर्नामेंट की सह-आयोजक है) ब्रिटेन में स्थापित की गई थी।हालांकि, सीबीआई और ईडी की ओर से पेश वकील ने चिदंबरम के आवेदनों का विरोध किया। अदालत ने आरोपी को एफडीआर या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से एक करोड़ रुपये की जमानत राशि जमा कराने का निर्देश दिया। अदालत ने उन्हें यह भी निर्देश दिया कि देश छोड़ने से पहले इस अवधि के अपने यात्रा कार्यक्रम को औचारिक रूप दें और इसे रिकॉर्ड पर रखें।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...