22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये तो शक्तिमान है...', पैदा होते ही नवजात बच्चे ने किया ऐसा...

‘ये तो शक्तिमान है…’, पैदा होते ही नवजात बच्चे ने किया ऐसा कारनामा, VIDEO VIRAL

Published on

नई दिल्ली,

आम तौर पर जब बच्चे जन्म लेते हैं तो वह कांप रहे होते हैं और रो रहे होते हैं. नई दुनिया और वातावरण में उनके शरीर को एडजस्ट करने में समय लगता है. लेकिन कई बार नवजात बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं कि जो यकीन से परे होता है. हाल में ऐसे ही एक बच्चे का जन्म हुआ. पैदा होते ही बच्चे ने जो किया उसका वीडियो वायरल हो गया.

दोनों हाथों से पकड़ ली ट्रे
दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा तुरंत ही पैदा हुआ है और अभी उसके शरीर की सफाई तक नहीं हुई है. उसे नर्स ने एक बड़ी ट्रे के ऊपर हवा में पांव उल्टा पकड़ा हुआ है. हैरानी तब होती है जब वह जैसे ही बच्चे को थोड़ा नीचे करती है वह दोनों हाथों से ट्रे को पकड़ लेता है और उसे उठा लेता है.

https://twitter.com/i/status/1694585450814734721

‘मैडम ये तो शक्तिमान है…’
नवजात बच्चे को इस तरह देखना अपने आप ने अचंभे की बात है. वीडियो में कई नर्स दिखाई पड़ती है. उनमें से एक कहती दिखती है- मैडम ये तो शक्तिमान है. कोई कहता है वीडियो बनाओ तो नर्स कहती है- बना ली.

‘भाई ये तो बाहुबली है’
वीडियो सामने आते ही इसके 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा- भाई ये तो बाहुबली है. एक ने कहा कि नवजात बच्चे को इस तरह से ट्रीट करना बिल्कुल गलत है और आपको इसका वीडियो नहीं बनाना चाहिए.बता दें कि कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 3 दिन की बच्ची रेंगकर चलने की कोशिश कर रही थी और अस्पताल में उसके माता पिता हैरान थे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...