12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयG20 से पहले दिल्‍ली में खालिस्तानियों की काली करतूत, मेट्रो स्‍टेशनों के...

G20 से पहले दिल्‍ली में खालिस्तानियों की काली करतूत, मेट्रो स्‍टेशनों के बाहर लिखे नफरती स्‍लोगन

Published on

नई दिल्ली,

जी-20 सम्मेलन से पहले दिल्ली में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने भारत विरोधी एक्टिविटी को अंजाम दिया है. खालिस्तान समर्थकों ने दिल्ली के 8 मेट्रों स्टेशनों को निशाना बनाते हुए उनकी दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिख दिए हैं.

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े लोगों ने मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के साथ-साथ पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है (Punjab Is Not India) और दिल्ली भारत का हिस्सा नहीं है. खालिस्तान समर्थकों ने शिवाजी पार्क, मादीपुर; पश्चिम विहार; उद्योग नगर; महाराजा सूरजमल स्टेडियम, गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई, पंजाबी बाग और नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर यह नारे लिखे हैं.

हालांकि, सूचना मिलने के बाद मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी जगहों पर पुलिस भेजकर नारे मिटा दिए हैं. मेट्रो पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा. DCP मेट्रो के मुताबिक इस मामले में अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी एक्टिव हो गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद सिख फॉर जस्टिस के भगोड़े आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कई मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर नारे लिखे नजर आ रहे हैं.

क्या है सिख फॉर जस्टिस संगठन?
अमेरिका में बने सिख फॉर जस्टिस की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. इस संगठन का मुख्य एजेंडा पंजाब में अलग से खालिस्तान बनाने का है. अमेरिका में वकील और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ले चुका गुरपतवंत सिंह पन्नू SFJ का चेहरा है, जो लगातार सुर्खियों में बना रहता है. गणतंत्र दिवस से पहले गुरपतवंत सिंह ने ही हिंसा को लेकर धमकी दी थी. सिख फॉर जस्टिस संगठन ने ही पिछले साल रेफरेंडम 2020 का आयोजन करने की कोशिश की थी, जिसमें दुनियाभर में सिखों से शामिल होने को कहा गया और खालिस्तान बनाने के कैंपेन को बढ़ावा देने की कोशिश की गई.

भारत में लगा है प्रतिबंध
साल 2019 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सिख फॉर जस्टिस पर बैन लगाया गया और इस संगठन पर भारत में देशविरोधी कैंपेन चलाने का आरोप लगाया गया. UAPA एक्ट के तहत इस संगठन पर बैन लगा था. केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, सिख फॉर जस्टिस संगठन पंजाब में लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है. साथ ही दुनिया के कई स्थानों में खालिस्तान की मांग को लेकर प्रदर्शन किए गए जिससे भारत की छवि धूमिल हुई है.

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?
गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब के खानकोट का रहने वाला है. उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है. इसके बाद वह विदेश चला गया था. तब से ही वह कनाडा और अमेरिका में रह रहा है. वह विदेश में रहकर ही खालिस्तानी मूवमेंट चला रहा है. इसमें उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की मदद मिलती है. उसने सिख फॉर जस्टिस संगठन का गठन किया है. पन्नू सोशल मीडिया पर लगातार अलगाववादी बातें करता है और भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है. 2019 में भारत सरकार ने सिख फॉर जस्टिस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...