11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीति'अब चांद पर बनेंगे अर्थ फेसिंग फ्लैट्स, मुसलमानों की नो एंट्री' महुआ...

‘अब चांद पर बनेंगे अर्थ फेसिंग फ्लैट्स, मुसलमानों की नो एंट्री’ महुआ का मोदी सरकार पर अटैक

Published on

कोलकाता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा। टीएमसी नेता ने कहा कि बीजेपी, इसरो के मिशन का उपयोग करेगी। इसके अलावा उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों के नाम तिरंगा और शिव शक्ति रखा है। अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाएंगे और वहां मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिए जाएंगे। यह पहली बार नहीं है, जब महुआ ने चंद्रयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद से वह लगातार एक्स के जरिए बीजेपी पर निशाना साध रही हैं।

एक्स (पूर्व ट्विटर) को लेते हुए महुआ मोइत्रा ने शनिवार को लिखा, ‘इसरो अब भाजपा का 2024 का अभियान का टूल है। हर मिशन का इस्तेमाल चुनावों से पहले राष्ट्रवादी उन्माद को भड़काने के लिए किया जाता है।’ उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है मोदी चांद पर गए हैं।

‘पैकेज पर काम कर रही टीम’
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘भक्त और ट्रोल सेना दशकों के भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को मोदी है तो मुमकिन है जादू के रूप में पैकेज करने के लिए 24×7 काम कर रही है। महुआ मोइत्रा ने आगे लिखा जागो, भारत, और नहीं।’ हालांकि उन्होंने इस ट्वीट के आगे यह भी जोड़ा कि ‘मैं राष्ट्र-विरोधी नहीं हूं।’

अडानी का नाम लेकर पीएम पर निशाना
शनिवार को ट्वीट के बाद महुआ मोइत्रा को ट्रोल होना पड़ा लेकिन वह नहीं थमी। रविवार की सुबह महुआ ने फिर ट्वीट किया और पीएम मोदी पर तंज कसा। महुआ मोइत्रा ने लिखा, ‘मोदी जी ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों का नाम तिरंगा और शिव शक्ति रखा है। अडानी अब रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा पर पृथ्वी के सामने फ्लैट बनाने के लिए बना कॉन्ट्रैक्ट उन्हें विशेष अधिकार प्राप्त होंगे। किसी भी मुसलमान को वहां अनुमति नहीं होगी। सिर्फ शुद्ध शाकाहारी निवासी ही होंगे।’

‘मोदी चांद पर नहीं उतरे’
इसरो के चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद महुआ मोइत्रा ने लिखा था, ‘हां, इसरो ने चंद्रमा पर लैंड किया है। पहली बार नहीं। आइए हम भाजपा को याद दिलाएं कि नरेंद्र मोदी चांद पर नहीं उतरे हैं। न ही भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ ने चंद्रयान के पीछे के शोध का निर्माण किया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के टचडाउन स्थान को अब से ‘शिव शक्ति’ बिंदु के रूप में जाना जाएगा, जबकि चंद्रयान-2 चंद्र लैंडिंग बिंदु को ‘तिरंगा’ बिंदु कहा जाएगा।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...