23.3 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeभेल न्यूज़राजधानी में सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत:दो कारों के बीच...

राजधानी में सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत:दो कारों के बीच आमने-सामने से हुई थी भिड़ंत

Published on

भोपाल

गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित आशाराम तिराहा पर रविवार दोपहर क्रेटा कार व अर्टिगा कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बीजेपी नेता की जान चली गई। उनका सिर कार के डेश बोर्ड में लगा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के समय वह पत्नी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पत्नी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे
थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि विवेकानंद कॉलोनी, अयोध्या नगर निवासी राजीव कपूर (58) की इन्द्रपुरी में कपूर हार्डवेयर नाम से दुकान है और वह भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से राजनीती कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह पत्नी को लेने अयोध्या नगर से एयरपोर्ट जाने के लिए अपनी क्रेटा कार से निकले थे। वह कार में अकेले थे। आशाराम तिराहा पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार से उनकी कार टकरा गई।

सिर में आई थी गंभीर चोट
इस हादसे में सिर कार के डेश बोर्ड से टकराने से राजीव कपूर के सिर में गंभीर चोट आई थी। वहां मौजूद लोग उन्हें कार से निकालकर नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टर्निंग पाइंट पर अचानक सामने आई कार
टर्निंग पाइंट पर अचानक सामने से अर्टिगा कार आ गई और दोनों कार की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस ने अर्टिगा कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार जब्त कर ली है। आरोपी कार चालक की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

अंतिम संस्कार आज
होस्टल ऑनर वेलफ़ेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष, इन्द्रपुरी के प्रतिष्टित व्यापारी, रजनीश कपूर, रमन कपूर के बड़े भाई, आयुष्मान कपूर के पिता बीजेपी नेता राजीव कपूर का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है ! अंतिम यात्रा दिनांक 28 /8 /2023 सोमवार, दोपहर 3 बजे उनके निज निवास 100 विवेकानंद नगर,(रजत नगर की पीछे) से सुभाष नगर विश्राम घाट को रवाना होगी।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत हरिद्वार। आखिर बीएचईएल...

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली...

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों...