15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयशॉक में दिल्ली रेप पीड़िता, आ रहे झटके... अफसर के अलावा अन्य...

शॉक में दिल्ली रेप पीड़िता, आ रहे झटके… अफसर के अलावा अन्य आरोपियों को लेकर भी खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली सरकार के डिप्टी डायरेक्टर के नाबालिग से रेप वाले मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि पीड़िता ने जो खुलासे किए थे, उनमें आगे क्या कार्रवाई की गई. पीड़िता ने बताया था कि उसके साथ कुछ अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया था. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हम उस पहलू की जांच करेंगे.

बता दें कि बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और रविवार को भी उसे दौरा पड़ा था. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोर्ट को बताया कि उसने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. NCPCR का कहना है कि इस मामले में नियमों का पालन करने में विसंगतियां थीं. हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और NCPCR से उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि कुछ मीडिया संगठनों ने पीड़िता की पहचान उजागर की है, इसको लेकर एक विस्तृत आदेश पारित किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में सीनियर अधिकारी परमोदय खाका और उनकी पत्नी को नाबालिग से रेप के मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि डिप्टी डायरेक्टर ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से बलात्कार किया. अपराध के समय लड़की की उम्र 14 साल थी लेकिन अब उसकी उम्र 17 साल है, जबकि अधिकारी की पत्नी पर लड़की को अबॉर्शन पिल देने का आरोप है.

सीएम के आदेश के बाद अधिकारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया. नाबालिग लड़की 12वीं क्लास की स्टूडेंट है. एक अक्टूबर 2020 को लड़की के पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह आरोपी के परिवार के साथ ही रह रही थी. आरोपी ने नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के दौरान लड़की से कई बार रेप किया.

नाबालिग ने क्या आरोप लगाया?
पुलिस अधिकारी का कहना है कि नाबालिग लड़की का कहना है कि पिता की मौत के बाद वह अक्टूबर 2020 से फरवरी 2021 तक आरोपी के परिवार के साथ रह रही थी. लेकिन उसका रेप किया गया, शारीरिक तौर पर उत्पीड़न किया गया. इस वजह से उसे कई बार पैनिक अटैक भी आए और उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. पुलिस अधिकारी का कहना है कि अस्पताल में ही लड़की ने काउंसिलिंग के बाद डॉक्टरों से आपबीती शेयर की.

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...