नई दिल्ली
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान के चांद पर आगे बढ़ने और उस रास्ते पर गड्ढा मिलने के बाद वापस लौटने की तस्वीर जारी की है। इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि 27 अगस्त, 2023 को रोवर अपने स्थान से 3 मीटर आगे चला जहां उसे 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला। रोवर को वापस लौटने का आदेश मिला।
इसरो ने बताया कि प्रज्ञान पूरी तरह सुरक्षित है और अब एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। चंद्रमा की सतह पर उतरने के कुछ घंटों बाद 26 किलोग्राम वजनी छह पहियों वाला रोवर लैंडर से बाहर निकला था और अब यह आगे बढ़ रहा है।
