9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन फिर कर सकता है 'गंदी हरकत'? LAC के पास लगाए रडार,...

चीन फिर कर सकता है ‘गंदी हरकत’? LAC के पास लगाए रडार, जानिए क्या है ड्रैगन का उद्देश्य

Published on

नई दिल्ली

चीन ने दो दिन पहले ही एक नया आधिकारिक नक्शा जारी किया और उसमें अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा दिखाया है। वहीं अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि चीन LAC के पास Early Warning Radar लगा रहा है। मानसरोवर लेक से 32 किलोमीटर दूर और बॉर्डर से करीब 100 किलोमीटर दूरी पर चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी रडार लगा रही है।

चीन इस नए सिस्टम को इंस्टॉल कर रहा है और बॉर्डर के किनारे इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण को भी बढ़ावा दे रहा है। लगातार चीन LAC के पास ऐसे-ऐसे कदम उठा रहा है, जिससे भारत और उसके बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है।

अपग्रेडेड वर्जन का रडार लगा रहा चीन
चीन नए प्रकार का रडार लग रहा है और पुराने वर्जन का अपग्रेड मॉडल है। इसकी रेंज भी पहले वाले रडार से अधिक है। चीन ने जहां पर रडार लगाया है, वह पहाड़ी एरिया है और इसको ऐसे लगाया गया है कि यह आसपास की सारी गतिविधियों की निगरानी करें।

पीएलए के लिए तिब्बत में महत्वपूर्ण समय
यह पीएलए के लिए तिब्बत में महत्वपूर्ण समय है। तिब्बत में उसकी इकाइयां वापस जा रही हैं और उनकी जगह नई यूनिट्स आ रही हैं। 6 संयुक्त सशस्त्र डिवीजन को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर 8 संयुक्त डिवीजन को शामिल किया गया है। इसलिए येचेंग और खुरनैक जैसे तार्किक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तम्बू, वाहन और शेड कम हैं।

बता दें कि चीन के नए नक्शे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह चीन की पुरानी आदत है और उनके दावे से कुछ नहीं होता। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जयशंकर ने चीन के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अक्साई चीन और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा है और पहले भी चीन ऐसे दावे करता रहा है। जयशंकर ने कहा कि हमारी सरकार का रुख साफ है। बेकार के दावों से ऐसा नहीं हो जाएगा कि किसी और के इलाके आपके हो जाएंगे।

वहीं चीन के नए नक्शे पर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि चीन ने घुसपैठ की है। मतलब राहुल गांधी की बातें सही हो रही हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...