24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयराफेल की नजर में रहेगी पूरी दिल्ली, जी-20 बैठक के लिए IAF...

राफेल की नजर में रहेगी पूरी दिल्ली, जी-20 बैठक के लिए IAF का एयर डिफेंस सिस्टम भी हाई अलर्ट पर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाली जी-20 बैठक के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में एनएसजी (NSG) के अलावा HIT कमांडो मोर्चा संभालेंगे। इसके लिए खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट पर हैं। बैठक में सुरक्षा के इंतजाम के लिए वायुसेना की भी मदद ली जा रही है। दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों पर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राफेल विमान भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेंगे।

जमीन से आसमान तक रहेगा पहरा
जी-20 बैठक के लिए जमीन से आसमान तक की सुरक्षा को अभेद बनाया जा रहा है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर जहां जवानों की तैनाती की जा रही है वहीं हवाई क्षेत्र के लिए भी पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। एएनआई के मुताबिक एयर डिफेंस मिसाइलों के साथ-साथ काउंटर-ड्रोन सिस्टम भी राष्ट्रीय राजधानी में तैनात किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं देश के उत्तरी हिस्सों में किसी भी हलचल पर नजर रखने के लिए हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणालियां (AWAC) लगातार आसमान में रहेंगी। अवाक वायुसेना का सबसे एडवांस डिफेंस और रडार सिस्टम है।

26 जनवरी से भी बड़ी तैयारी
आमतौर पर 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर सुरक्षा को लेकर इस स्तर के इंतजाम किए जाते हैं। कई सालों के बाद दिल्ली में इस स्तर पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वायु रक्षा प्रोटोकॉल उच्च स्तर पर होता है। उसी तरह से इंतजाम जी-20 बैठक के लिए भी किए जा रहे हैं। जी-20 सम्मेलन के लिए जिन हवाई अड्डों को अलर्ट मोड पर रखा गया है उनमें दिल्ली के पास हिंडन हवाई अड्डे और अंबाला, सिरसा, भटिंडा और आदमपुर सहित कई अन्य हवाई अड्डे शामिल हैं।

70 किमी तक नजर रखेगी ये मिसाइल सिस्टम
दिल्ली में किसी भी तरह के हवाई हमले से निपटने के लिए मिसाइल सिस्टम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक वायुसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) वायु रक्षा प्रणाली को दिल्ली में तैनात किया है। यह 70-80 किलोमीटर की दूरी से लक्ष्य को मार गिरा सकती है। इसके साथ ही आकाश वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को भी खतरे वाले स्थानों में तैनात किया गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...