24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयविश्व के सबसे बेकार खानों की लिस्ट में आते हैं भारत के...

विश्व के सबसे बेकार खानों की लिस्ट में आते हैं भारत के 10 खाने, लिस्ट देखकर फूट जाएगा गुस्सा

Published on

Tasteatlas ने दुनिया के सबसे बेकार खानों या स्ट्रीट फूड की लिस्ट तैयार की है, जिसमें भारत के ये 10 खाने भी शामिल है। इस सूची को देखने के बाद यकीनन आपका गुस्सा फूट सकता है। चलिए जानते हैं भारत के 10 सबसे वर्स्ट खानों की लिस्ट के बारे में।

पहले नंबर पर दही पूरी
पहले नंबर पर दही पूरी को इस लिस्ट में रखा गया है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें पानी पूरी में आलू और हरी भरी चटनियों के साथ सेव, अनार और दही वाली दही-पूरी खाना पसंद होगा। लेकिन इसे सबसे खराब खानों में रखा गया है।

सेव चाट को दूसरे नंबर पर रखा है
ताजी, कुरकुरी और हर चाट की सरताज सेव को नंबर दो पर सबसे बेकार स्ट्रीट फूड की लिस्ट में रखा गया है। भारत में चाट, पापड़ी, छोले समोसे और मसाला-पूरी बिना सेव के एकदम अधूरी सी है।

गुजरात की दाबेली
गुजरात की दाबेली आलू, फ्रूट्स और पाव का एक फ्यूजन तैयार किया जाता है। इस खट्टे-मीठे गुजरती स्ट्रीट फूड को तीसरे नंबर पर सबसे बेकार खाने की लिस्ट में रखा है।

बॉम्बे सैंडविच
बॉम्बे सैंडविच भी इस लिस्ट में आता है, इसमें प्याज, आलू, चुकंदर और खीरा भर-भरकर डाला जाता है। काली मिर्च, जीरा और चाट मसाले का टच देकर इस सैंडविच को सर्व किया जाता है। फिर भी इसे बेकार स्ट्रीट फूड कहते हैं।

अंडा भुर्जी भी है इस लिस्ट में
आसानी से बनने वाली अंडा भुर्जी को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। अंडों को सब्जियों और मसालों के साथ मिक्स करके परोसा जाता है। भले ही ये खराब खाने में आता हो, लेकिन ये कई लोगों के लिए पेट भरने का आसान जरिया है।

दही वड़ा भी आ गया लिस्ट में
शायद जिसने भी इस खाने को लिस्ट में डाला होगा, उसने शायद ही दही वड़े को टेस्ट किया हो। मूंग दाल से बने इस बड़े को इमली की चटनी और पुदीने की चटनी के साथ सेव अनारदाने और चाट मसाला ऊपर से डालकर सर्व किया जाता है।

और भी स्ट्रीट फूड हैं इस लिस्ट में
साबूदाना वड़ा, गोभी पराठा, आलू बोंडा, साबूदाना वड़ा भी दुनिया के सबसे खराब खानों की लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...