24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकियों के 'काल' राष्ट्रीय राइफल्स में नहीं जाएंगे अग्निवीर, जानिए कैसे कहां...

आतंकियों के ‘काल’ राष्ट्रीय राइफल्स में नहीं जाएंगे अग्निवीर, जानिए कैसे कहां होगी तैनाती

Published on

नई दिल्ली

इंडियन आर्मी में अग्निवीरों का पहला बैच यूनिटों में पहुंचने वाला है और अग्निवीरों को क्या ड्यूटी दी जाएगी इसकी गाइडलाइन आर्मी हेडक्वॉर्टर ने जारी की है। ये गाइडलाइन आर्मी की सभी फॉर्मेशन को भेजी गई है ताकि इसके हिसाब से अग्निवीरों को आर्मी में इंटीग्रेट किया जाए। उन्हें ऐसी कोई ड्यूटी ना दी जाए जिससे उनका असेसमेंट प्रभावित हो और सभी का समान पैमाने पर मूल्यांकन हो सके। उनके चार साल के असेसमेंट के बाद ही पहले बैच से 25 पर्सेंट अग्निवीरों को परमानेंट किया जाना है।

गाइडलाइन में कहा गया है कि अग्निवीरों को राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात नहीं किया जाएगा। आरआर जम्मू-कश्मीर में तैनात है और काउंटर इनसरजेंसी ऑपरेशन देखती है। आरआर में तभी तैनाती मिलेगी जब अग्निवीर रेगुलर सैनिक के तौर पर परमानेंट होंगे। अग्निवीर की स्किल बढ़ाने के लिए हायर फॉर्मेशन की जरूरत के हिसाब से कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) उन्हें फॉर्मेशन लेवल कोर्स के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं लेकिन उन्हें किसी आर्मी लेवल कोर्स के लिए नॉमिनेट नहीं किया जाएगा। दरअसल आर्मी लेवल कोर्स में सर्टिफिकेट भी मिलता है और सेना में आगे बढ़ने के लिए ग्रेडिंग में भी इससे फायदा मिलता है जबकि फॉर्मेशन लेवल कोर्स सिर्फ स्किल बढ़ाने के लिए होता है।

अग्निवीरों को स्पेशल डिटेचमेंट में भी नहीं भेजा जाएगा। जैसे उन्हें आर्टिलरी में बीएमपी ड्राइवर की ड्यूटी नहीं दी जाएगी। वे लोकल या फॉर्मेशन लेवल पर सुपरविजन में ड्यूटी करेंगे और उन्हें हायर हेडक्वॉर्टर लेवल पर स्वतंत्र तौर पर ड्यूटी नहीं दी जाएगी। संतरी की ड्यूटी पर अग्निवीर और रेगुलर सैनिक एक साथ होंगे। किसी भी वक्त अग्निवीर को संतरी पोस्ट पर अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जब परमानेंट करने के लिए अग्निवीरों का असेसमेंट हो तो किसी का हस्तक्षेप ना हो इसलिए अग्निवीरों को किसी ऑफिसर के साथ बडी (buddy) के तौर पर तैनात नहीं किया जाएगा और उन्हें कोई सेंसेटिव अपॉइंटमेंट नहीं मिलेगी। फील्ड फॉर्मेशन को ये गाइडलाइन दी गई है ताकि अग्निपथ स्कीम बिना किसी दिक्कत के सही तरीके से लागू हो।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...