22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: 6 साल की बच्ची का स्कूल बस में यौन शोषण, पैरेंट्स...

दिल्ली: 6 साल की बच्ची का स्कूल बस में यौन शोषण, पैरेंट्स पर केस वापस लेने का दबाव

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में छह साल की बच्ची से स्कूल बस में यौन शोषण का मामला सामने आया है. यह घटना दिल्ली के बेगमपुर इलाके की है. मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. छह साल की यह बच्ची बेगमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. बच्ची की मां ने बताया कि 23 अगस्त को जब स्कूल की बस ने उसकी बेटी को सोसाइटी के गेट पर छोड़ा तो उसका बैग पेशाब से भीगा हुआ था. पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने उससे बस में छेड़छाड़ की है.

स्कूल चेयरमैन ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया
बच्ची की मां ने बताया कि वह अगले ही दिन अपने पति के साथ बच्ची के स्कूल गई. स्कूल की प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को घटना से वाकिफ कराया गया. बच्ची की मां का आरोप है कि 25 अगस्त को स्कूल के चेयरमैन ने उन्हें बुलाकर शिकायत वापस लेने को कहा. चेयरमैन पर यह भी आरोप है कि उसने बच्ची की पहचान भी उजागर कर दी है.

इस संबंध में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. आयोग ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी सहित मामले में अन्य जानकारियां मांगी हैं. यह भी पूछा गया है कि क्या स्कूल के चेयरमैन, स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है या नहीं. आयोग ने पांच सितंबर तक दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है.

इस शर्मनाक घटना पर स्वाति मालीवाल भड़कीं
इस मामले पर मालीवाल ने कहा कि छह साल की बच्ची के यौन शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बच्ची के स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर स्टूडेंट ने इस घटना को अंजाम दिया है. यह बहुत गंभीर मामला है. छह साल की बच्ची से लेकर 85 सला की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है. आरोपी को सख्त सजा दी जानी चाहिए. इस मामले को दबाने के लिए स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...