12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'BJP उम्मीदवारों को वोट देने से पहले उनसे 2 वचन लें', उमा...

‘BJP उम्मीदवारों को वोट देने से पहले उनसे 2 वचन लें’, उमा भारती MP में बढ़ा रहीं शिवराज की टेंशन!

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सीनियर लीडर और एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक नया संस्था बनाइ है। उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी खुद दी है। उमा ने कहा कि मेरी मां स्वर्गीय बेटी बाई के नाम पर ‘माता बेटी बाई वेलफेयर’ के नाम से संस्था बनाई है। जिसका पहला कार्यक्रम दुर्गा हनुमान मंदिर भोपाल में वृक्षारोपण करके प्रारंभ हुआ। उमा भारती ने कहा कि हम इस संस्था के माध्यम से सेवा कार्य करते रहेंगे। इसके साथ ही उमा भारती ने कई ऐसे मुद्दे भी उठाए हैं जो बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी के अभियान की यही से शुरुआत की थी इसलिये शिवराज जी का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया। बता दें कि उमा भारती लंबे समय से शराबबंदी की मांग उठा रही हैं। उमा की मांग के बाद ही राज्य में नई शराब नीति लागू की गई थी जिसके बाद प्रदेश में सभी बार बंद करने का फैसला किया गया था।

बीजेपी उम्मीदवारों से लें वचन
उमा भारती ने कहा कि आज एक प्रकार से भाजपा का चुनाव अभियान शुरू हो गया है। उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भी यह तय कर ले की हम भाजपा की ही सरकार बनायेंगे लेकिन गांधी जी, पंडित दीनदयाल जी एवं मोदी जी के आदर्शों पर चलने के लिए भाजपा को विवश करेंगे। भाजपा की ही सरकार बनेगी। मैं फिर इसके लिए मेहनत करूंगी। लेकिन मैं प्रदेश की माता बहनों एवं सभी से अनुरोध करती हूं की वोट भाजपा को ही दे लेकिन हर उम्मीदवार से यह वचन ले की सरकारी स्कूल एवं सरकारी अस्पताल में ही अपने परिवार एवं अपना इलाज करायेंगे तथा अपने बच्चों को पढ़ायेंगे।

फिजूल खर्च नहीं करेंगे बीजेपी नेता
उमा भारती ने कहा कि कोई भी भाजपा का नेता, कार्यकर्ता शादी में फिजूल खर्चा नहीं करेगा। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की यही गाइडलाइन है। 5 स्टार होटलों में नहीं रुको, कही भी फिजूल खर्ची मत करो। मोदी जी हमारे आदर्श हैं, हमारे मसीहा हैं। उमा भारती ने अंत में कहा कि भाजपा के सिद्धांत एवं भाजपा का झण्डा अमर रहे। मोदी जी का राज अखंड रहे।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...