11.2 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालपत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान,...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

Published on

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम अपनी पत्नी के कथित प्रेमी द्वारा भेजे गए अंतरंग फोटो और वीडियो से दुखी होकर उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त 36 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि कृष्णा की पत्नी के संबंध खरगोन निवासी रवींद्र मानकर नाम के व्यक्ति से थे। इसी बात को लेकर घर में पिछले काफी समय से विवाद की स्थिति बनी रहती थी। परिजनों का कहना है कि विवाद तब और बढ़ गया जब रवींद्र ने कृष्णा के मोबाइल पर उसकी पत्नी के साथ अपने अंतरंग फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज भेजे। इन संदेशों को देखकर कृष्णा पूरी तरह टूट गया और उसने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

परिजनों के बयान के मुताबिक, बीते 16 अप्रैल को भी इसी विषय पर घर में भारी विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने मोबाइल से संबंधित फोटो और मैसेज डिलीट कर दिए थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले खरगोन में इसी विवाद के चलते कृष्णा के साथ मारपीट की गई थी और उसके विरुद्ध कानूनी मामला भी दर्ज कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा और उसकी पत्नी रीना का विवाह लगभग 15 साल पहले हुआ था। सुखी वैवाहिक जीवन में रवींद्र के प्रवेश के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई थी। पुलिस अब मोबाइल डेटा को रिकवर करने और परिजनों के आरोपों के आधार पर आरोपी रवींद्र मानकर की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...