15.8 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालअधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

Published on

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी के पटेल नगर, रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल ‘दादाजी धाम मंदिर’ में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। साधना, जप, तप और दान के पुण्यदायी काल अधिकमास तथा संकटमोचक भगवान श्री हनुमान जी की आराधना के विशेष पर्व बड़े मंगल के इस अनूठे समागम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में प्रभु स्मरण, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा वातावरण निर्मित होगा, जहाँ श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ एवं पुण्य अर्जित कर सकेंगे।

धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दादाजी धाम मंदिर में विराजित भगवान श्री बाल स्वरूप हनुमान जी महाराज का विशेष आकर्षक श्रृंगार एवं विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इस दौरान मारुति नंदन को नवीन वस्त्र और श्रद्धापूर्वक चोला समर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात उपस्थित भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभु की कृपा प्राप्त की जाएगी। शाम के सत्र में महिला श्रद्धालुओं द्वारा विशेष भजन-कीर्तन, संगीतमय आराधना एवं प्रभु महिमा का गुणगान प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठेगा।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, भोपाल के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने इस दिव्य और पुण्यमयी संयोग की महत्ता बताते हुए समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से करबद्ध आग्रह किया है। उन्होंने अपील की है कि सभी भक्तजन अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल के इस पावन अवसर पर सपरिवार दादाजी धाम मंदिर में उपस्थित हों और आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर भगवान श्री हनुमान जी महाराज एवं परम पूज्य दादाजी गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद व कृपा प्रसाद प्राप्त करें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

हमीदिया अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज...