12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा', MP में BJP प्रत्याशी के विरोध...

‘नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा’, MP में BJP प्रत्याशी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता, निकाली 1000 बाइक की रैली

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में महेश्वर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के विरोध में आठ गांव के एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर हाथ में तख्तियां लेकर गांव-गांव से गुजरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी की.

दरअसल, कुछ दिनों पहले भाजपा की केंद्रीय समिति द्वारा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे. खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में राजकुमार मेव का नाम तय किया गया. इसके बाद राजकुमार राव का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने विरोध करना शुरु कर दिया है.

इसी विरोध के चलते रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के विरोध में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली निकाली. बाइक रैली की शुरुआत कतरगांव से हुई जो विधानसभा महेश्वर के कई गांवों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची. इस बाइक रैली में दो उप रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.

‘नहीं चलेगा, नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा’
पहली उप रैली बलवाड़ा से शुरू हुई, इसमें बलवाड़ा मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. रैली बागोद, करही होते हुए कतरगांव पहुंची. बागोद, करही के कार्यकर्ता अपने अपने स्थान से रैली में सम्मिलित हुए.

वहीं, दूसरी उप रैली पिपलिया से शुरू हुई और कतरगांव पहुंची. महेश्वर-मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ता भी कतरगांव से रैली में सम्मिलित हुए. एक हजार से अधिक बाइक के साथ संयुक्त रैली कतरगाव से निकल कर नांद्रा, धरगांव, छोटी खरगोन, मंडलेश्वर होते हुए महेश्वर पहुंची.इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ”नहीं चलेगा, नहीं चलेगा गद्दार नहीं चलेगा, राजकुमार हटाओ महेश्वर बचाओ” जैसे नारे लगाते नजर आए.

महेश्वर में भाजपा प्रत्याशी समर्थक और विरोधी आमने-सामने
राजकुमार मेव विरोधी कार्यकर्ताओं की रैली जय स्तंभ चौक पहुंचती उसके पूर्व राजकुमार मेव समर्थक कार्यकर्ताओं की रैली भी डीजे के साथ जय स्तंभ पर पहले पहुंच गई. मेव समर्थकों ने नारेबाजी की शुरुआत की तब तक मेव विरोध कार्यकर्ता भी बाइक रैली लेकर जय स्तंभ चौक पर पहुंचे. दोनों पक्षों ने अपने अपने पक्ष से नारेबाजी की. दोनो पक्षों के एकसाथ जयस्तंभ चौक पहुंचने पर पुलिस प्रशासन को मशक्कत करना पड़ी. थोड़ी देर के उपरांत राजकुमार मेव अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए. वहीं, मेव विरोधी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सहत्रधारा मार्ग स्थित नर्मदा भवन पहुंचे जहां रैली का समापन हुआ.

मेव का इस वजह से हो रहा है विरोध
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने बताया की साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस की डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी. तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुआत हुई थी. उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखलाया था.

बता दें कि, एक सप्ताह पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला फूंका था. इसके बाद पिपलगोन में प्रभारी और कृषि मंत्री कमल पटेल का घेराव कर विरोध किया था. करही में भाजपा पर्यवेक्षक के सामने राजकुमार मेव के समर्थक और उनके विरोधी आपस में भिड़ गए थे.Live TV

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...