8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालपूर्व मंत्री जीतू पटवारी का मप्र सरकार पर हमला: बोले-वोटों के लिए...

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का मप्र सरकार पर हमला: बोले-वोटों के लिए बहनों के प्यार को बीजेपी चौराहे पर ले आई

Published on

भोपाल

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मप्र सरकार की लाडली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा- शिवराज सिंह के रोज कार्यक्रम हो रहे हैं और लाडली बहना योजना की बात चल रही है। पूरी दुनिया में अब तक कोई भाई ऐसा नही हुआ होगा जिसने अपनी बहनों से दिखा कर इतना प्यार किया हो। शिवराज जी ने 250 रुपये राखी पर बहनों को दिये। 400 रुपये की मिठाई आती है लेकिन हमने 250 मे सस्ती वाली मिठाई का इंतजाम कराया है। चप्पल भी देंगे। 450 रुपये का गैस सिलेंडर दिलाने की बात करते हैं ।

जीतू पटवारी ने कहा -भारतवर्ष के किसी राज्य में किसी पार्टी के किसी भी मुख्यमंत्री ने इस तरह से वोट खरीदने की कोशिश नहीं की । बीजेपी पहले धन का उपयोग तो करती ही थी लेकिन, पीछे के रास्ते से करती थी। इस बार छोटे-छोटे पैसे देकर वोट को प्रभावित करने के लिए शिवराज ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। अब कहते हैं एक हजार रुपए दूंगा लेकिन, 18 साल बाद लाड़ली बहना योजना की याद आई। और उस हजार को 1250 करूंगा। फिर उस 1250 को 1500 करूंगा ।और फिर 1500 को 1750 करूंगा। पर एक साथ नहीं करूंगा।

18 सालों मे पैसे का प्रबंध जिनसे नहीं हुआ। वो बहनों के संबल के लिए अब कैसे कर सकता है। मैं मानता हूं कि ये शर्म की बात है, दर्द की बात है और दुख की बात है। वोटों के लिए बहनों की ऐसी दुर्गति कर रहे हैं। बहनों के प्रेम को बाजार मे ले जाकर, चौराहे पर ले गए। इससे निंदनीय कोई कार्य नहीं हो सकता ।

BJP ने की विधायकों की खरीद फरोख्त
पटवारी ने कहा- पहले भी वो मध्य प्रदेश का माथा कलंकित कर चुके हैं विधायक खरीद फरोख्त मे । 50-50 खोखे मे विधायक खरीदकर सरकार बनाई और सरकार चलाई भी। अब वो ही विधायक बीजेपी का दामन छोड़ भागने लगे हैं , बीजेपी से नफरत करने लगे हैं। कॉंग्रेस मे विश्वास जगाने लगे हैं । मैं आपको बता रहा हूं ये कांग्रेस की विचारधारा का कमाल है । ये भरोसा लोकतंत्र को जिंदा रखने मे, देश को आगे बढ़ाने मे कांग्रेस पार्टी के प्रयासों का है ।

बिजली की समस्या से किसान परेशान
पटवारी ने कहा- वो ये नहीं बता पाते कि मध्य प्रदेश मे बिजली की कटाैती क्यों होती है । लगातार बिजली के बढ़े हुए बिलों का असंतोष दबाने के लिए , एक महीने का बिल स्थगित करेंगे। मतलब, असंतोष नहीं हो पर अव्यवस्था लगातार बनी रहे । बिजली की कीमत बढ़ना , किसानों को 10 घंटे बिजली देने का वादा करके वोट लेना मगर 7 घंटे ही बिजली देना और अघोषित बिजली कटोती करना मध्य प्रदेश मे लगातार जारी है । शिवराज जी लगातार अलग अलग बयान देते हैं ये शर्मशार करने वाली बात है । बिजली की कटोती और कीमत को लेकर मध्य प्रदेश मे त्राहि त्राहि है ।

सूखे के कारण सोयाबीन की फसलें खराब हो गई
सोयाबीन की फसल के सूखे के कारण किसान लगातार खून के आँसू, कर्ज के कारण रो रहे थे। हम 3000 रुपये क्विंटल धान की मांग कर रहे थे लेकिन शिवराज जी ने इसको नहीं सुना । अगर आज शिवराज जे मे किसानों को लेकर थोड़ा भी प्रेम हो तो किसानों के लिए 3000 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम करो । अन्यथा 3 महीने बाद किसान आपको घर कर देंगे । पूरे मध्य प्रदेश मे अलग अलग मौसम की फसल उसमे ज्वार , मक्का , धान सब चरमरा गई है ।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...