19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यKESA की लापरवाही! हाईवोल्टेज लाइन के चपेट में आने से जिंदा जला...

KESA की लापरवाही! हाईवोल्टेज लाइन के चपेट में आने से जिंदा जला मजदूर, धड़ से अलग हो गई गर्दन

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से दर्दनाक वीडियो सामने आया है। निर्माणाधीन मकान मजदूर शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकली थी। मजदूर काम करते वक्त हाइवोल्टेज लाइन के चपेट में आ गया, और धूं-धूं कर जलने लगा। इस दौरान उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित पनकी रोड पर एक मकान का निर्माण चल रहा था। बिठूर पारा प्रतापुर निवासी इरफान मंगलवार को शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। इरफान के परिवार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। केस्को की एक बार फिर लापरवाही देखने को मिली है। निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकली थी। केस्को ने मकान के ऊपर से बिजली की लाइन हटाने की जहमत नहीं उठाई। इसके साथ ही केडीए ने भी मकान बनवाने की परमीशन कैसे देदी।

गर्दन धड़ से अलग
इरफान निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगा रहा था। इसी दौरान वह हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आते ही धू-धू कर जलने लगा। यह नजारा जिसने भी देखा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्थानीय लोगों ने इस हैरतंगेज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इरफान जलते हुए, जैसे ही ऊपर से नीचे गिरा तो उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। इरफान के साथ काम कर रहे, अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद सब हुए फरार
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही मकान मालिक भी फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना ठेकेदार और मृतक के परिजनों को दी। इरफान की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...