भोपाल
मंगलवार को ऑल इंडिया बीएचईएल एंप्लॉईज यूनियन सम्बंध निफ्टु के महासचिव एवं निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी ने गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर को बीएचईएल के ठेका श्रमिको, कर्मचारियों, सुपरवाइजरों, अधिकारियों आदि के वेतन में हो रही कटौती के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से श्री गिरी ने विधायक कृष्णा गौर को बताया की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी बीएचईएल में पिछले कुछ वर्षोंं से सभी वर्ग आर्थिक कटौती का दंश झेल रहे है ठेका श्रमिकों के वेतन से 2000/- की आर्थिक कटौती, कर्मचारियों का इन्सेंटिव, टी3, रात्रि कालीन भत्ता समेत लगभग 10000/- की कटौती और हाल ही मे पर्यवेक्षक एवं अधिकारी वर्ग को मिलने वाले पर्क कटौती से आर्थिक दंश दिया जा रहा है। इन आर्थिक कटौती से समस्त वर्ग अत्यंत परेशान है।
शिक्षा एवं घर की दैनिक जरूरतों आदि को पूरा करना अत्यंत पीड़ादायी हो रहा है। समस्त वर्ग के कर्मचारी हताश एवं निराश है। इस चुनौतीपूर्ण समय मे समस्त वर्ग के कर्मचारियों के मनोबल का ऊंचा रहना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में रामनारायण गिरी के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष अख्तर खान, कोषाध्यक्ष संजीब नंदा , सचिव एवं मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, विशाल वाणी राजमल बैरागी, बीरेंद्र सिंह, सावन पासी एवं विश्वजीत माझी मौजूद रहे।
