8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP : 13 साल की मासूम के साथ पिता ने की ज्यादती:...

MP : 13 साल की मासूम के साथ पिता ने की ज्यादती: मां थी अस्पताल में भर्ती, 15 दिन तक किया रेप

Published on

भोपाल

बैरागढ़ इलाके में 13 साल की मासूम के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम का पिता ही है, आरोपी ने वारदात को अंजाम तब दिया जब करीब पच्चीस दिन तक मासूम की मां अस्पताल में भर्ती थी, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिता ने बच्ची के साथ करीब 15 दिन तक ज्यादती की, मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने पूरी बात अपने मां को बताई, जिसके बाद मां ने अपने कुछ रिश्तेदारों से साथ पहुंचकर आरोपी पर मामला दर्ज करवाया।

बच्ची ने खुद दिया बयान
बैरागढ़ थाना प्रभारी केएस रंधावा ने बताया कि 4 सितंबर को पीड़ित मासूम ने पुलिस को बताया कि पिछले 6 माह से आरोपी पिता बेटी के साथ ज्यादती कर रहा है। पुलिस को पीडित बताया कि जब मेरी मां सुल्तानिया अस्पताल में लगभग 25 दिन भर्ती थी तो मैं घर पर अपनी नानी के साथ थी ओर मेरी दादी मेरी मां के साथ अस्पताल में थी तब एक बार रात मैं मेरी नानी के साथ बिस्तर पर सो रही थी ओर मेरे पापा जो दूसरे बिस्तर पर सो रहे थे वहां से आकर उन्होंने गलत किया।

बच्ची को दी थी मारने की धमकी
केएस रंधावा ने बताया कि बच्ची के चिल्लाने पर पिता ने उसको धमकी दी और बोला की तुझे, तेरी नानी और मां को मार दूंगा। जिसके बाद करीब 15 दिनों ज्यादती की । फिर तीन सितंबर को एक बार फिर यह घटना हुई तो बच्ची ने अपनी मां को बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर-340/23 धारा 376,376(2)(एन),506 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को सूचना लगते ही वह भोपाल से भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...