18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयG20 समिट: दिल्ली में होगा ब्रिटिश PM ऋषि सुनक का भव्य स्वागत,...

G20 समिट: दिल्ली में होगा ब्रिटिश PM ऋषि सुनक का भव्य स्वागत, तैयारी में जुटे रिश्तेदार

Published on

लंदन,

9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले G-20 समिट के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी पूरी तरह सजकर तैयार है. इस दौरान दुनियाभर के नेता राजधानी में शिरकत करेंगे और सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस क्रम में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी जी20 सम्मेलन के लिए भारत आएंगे. यूके मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में ब्रिटिश पीएम का उनके रिश्तेदार भव्य स्वागत कर सकते हैं.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक सुनक के रिश्तेदार फूलों के गुलदस्ते और पंजाबी गानों पर डांस कर उनका स्वागत करेंगे. साथ ही एक का आयोजन भी किया जाएगा. ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रिश्तेदार 65 वर्षीय डॉ. गौतम देव सूद ने ब्रिटेन के एक अखबार को बताया कि सुनक के स्वागत के लिए सभी रिश्तेदारों को दिल्ली आने के लिए कहा गया है. यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि वह अपनी पैतृक धरती के दौरे पर आ रहे हैं.

वहीं सुनक के अन्य रिश्तेदार सुभाष बेरी ने कहा कि हम सटीक जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन (ब्रिटिश) प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एक योजना बनाई गई है. हम डांस की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान ज्यादातर पारंपरिक पंजाबी संगीत की जीवंत धुनों पर डांस होगा. हालांकि मुझे लगता है कि हम रास्ते में कुछ अंग्रेजी धुनों पर भी थिरक सकते हैं.

पीएम के रूप में सुनक की पहली भारत यात्रा
बता दें कि 43 वर्षीय सुनक का जन्म साउथेम्प्टन में यशवीर और उषा के घर हुआ था, जो भारत में संबंध रखते हैं. प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा पर उनकी भारतीय पत्नी अक्षता मूर्ति (इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी) उनके साथ होंगी. सुनक के परिवार के लोग उत्तरी भारत में रहते हैं तो वहीं वहीं मूर्ति के ज्यादातर रिश्तेदार कर्नाटक में रहते हैं.

भारत से अपने संबंधों पर बेहद गर्व है: ऋषि सुनक
पीएम ऋषि सुनक ने न्यूज एजेंसी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि मुझे अपनी भारतीय जड़ों और भारत से अपने संबंधों पर बेहद गर्व है. प्रधानमंत्री के रूप में मेरी नियुक्ति पर भारतीय लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त और विनम्र थी. भारत पहले से ही 10 वर्षों के भीतर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, यही कारण है कि भारत इतना महत्वपूर्ण भागीदार है. भारत के पैमाने, विविधता और असाधारण सफलताओं का मतलब है कि यह G20 की अध्यक्षता के लिए सही समय पर सही देश है. खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए ब्रिटेन भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. ब्रिटेन में उग्रवाद का कोई भी रूप स्वीकार्य नहीं है. 2023 भारत के लिए बहुत बड़ा साल है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...