भोपाल
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में शिक्षक सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोविंदपुरा की विधायक कृष्णा गौर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई, उन्होंने देश के भविष्य को संवारने वाले गुरुजनों के साथ सार्थक संवाद एवं उनके राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के रोचक प्रश्नों का भी जवाब दिया। राजनीति में आने तक का उनका सफर, विकास का विजन, लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सभी विषयों पर खुल कर बात रखी।
