6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालस्टेशन से चुराकर खेत में छिपा देतीं थीं जेवरात, जबलपुर GRP ने...

स्टेशन से चुराकर खेत में छिपा देतीं थीं जेवरात, जबलपुर GRP ने पकड़ी महिलाओं की गैंग

Published on

जबलपुर,

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने महिलाओं की गैंग को पकड़ा है. महिलाओं की ये गैंग सोने चांदी के जेवरात खेत में गड्ढा करके छिपा देती थी. इसके बाद फिर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी. पुलिस ने गैंग की 12 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नागपुर की शातिर लुटेरी गैंग का जीआरपी जबलपुर ने पर्दाफाश किया है. पुलिस का कहना है कि ये गैंग मध्य प्रदेश में रहकर रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी. इस गैंग की 12 आरोपी महिलाओं को जबलपुर जीआरपी ने पकड़ लिया है.

इन महिलाओं ने बीते दिनों गाडरवारा स्टेशन पर एक महिला को अपना शिकार बनाया था. रेलवे के एसपी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान गाडरवारा की महिला के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चोरी के मामले की शिकायत मिलते ही गाडरवारा जीआरपी पुलिस अलर्ट हुई. पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहीं 12 महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की थी.

रेलवे एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिलाओं ने गाडरवारा की महिला का सामान चोरी करने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने जब महिलाओं से और सख्ती के साथ पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हो गया.

लुटेरी गैंग नागपुर के भगवानपुर की रहने वाली है, जो बड़ी ही सफाई से चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी. इनके खिलाफ खंडवा, गाडरवारा समेत अन्य स्थानों पर भी इस तरह की घटनाओं को लेकर वारंट जारी हो चुका है. पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी थी.

महिलाओं ने एक दर्जन चोरी की घटनाओं की बात कबूली
फिलहाल पकड़ी गई महिलाओं ने एक दर्जन चोरियों की बात कबूली है. उनके कब्जे से 6 लाख रुपये का माल भी जब्त किया गया है. पुलिस ने जब महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी किए गए माल को खेत में छिपाकर रखने की बात कबूल की.

इसके बाद पुलिस ने महिलाओं की निशानदेही पर खेत से सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए, जो जमीन के अंदर छिपाए गए थे. जीआरपी पुलिस ने इस महिला गैंग के बारे में अन्य थानों को भी अलर्ट कर दिया है और सूचना दे दी है. पुलिस का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ में और भी घटनाओं का खुलासा हो सकता है

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...