6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP ने जारी की कैंडिडेट...

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP ने जारी की कैंडिडेट की पहली लिस्ट

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है. AAP ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 10-10 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने दंतेवाड़ा से बालूराम भवानी, अकलतरा से आनंद प्रकाश मिरी और भटगांव से सुरेंद्र गुप्ता को मैदान में उतारा है. वहीं मध्य प्रदेश के सेवड़ा से संजय दुबे, दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय औऱ महाराजपुर से रामजी पटेल ताल ठोकेंगे.

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। आप ने राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में ग्वालियर-चंबल, भोपाल और विंध्य क्षेत्र को फोकस किया है। बता दें कि इन तीनों ही इलाकों में अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के साथ जनसभा की कर चुके हैं।

आम आदमी पार्टी से पहले बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने अपनी लिस्ट में उन सीटों पर फोकस किया था जहां 2018 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। आप ने 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि आप का जो हाल गुजरात में हुआ है वही हाल होगा।

किन-किन सीटों के लिए उतारा उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में सेवढ़ा विधानसभा सीट से संजय दुबे, गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, हुजूर से डॉ. रवि कांत द्विवेदी, दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय, पेटलावद से कोमल दामोर, सिरमौर विधानसभा सीट से सरिता पाण्डेय, सिरौंज से आईएस मौर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा और महाराजपुर से राम जी पटेल को टिकट दिया है।

अभी किसके पास हैं ये सीटें
आप ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है। उनमें से पांच सीटों पर बीजेपी और पांच सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। मध्यप्रदेश के अलावा आप ने छत्तीतसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एमपी और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए10 गारंटियों की घोषणा की है। जिसमें मुफ्त बिजली समेत कई मुद्दे हैं।

AAP ने छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर उतारे कैंडिडेट
दंतेवाड़ा- बालूराम भवानी
नारायणपुर – नरेन्द्र कुमार नाग
अकलतरा – आनंद प्रकाश मिरी
भानुप्रतापपुर – कोमल हुपेंडी
कोरबा -विशाल केलकर
राजिम – तेजराम विद्रोही
पत्थलगांव – राजाराम लकड़ा
कवर्धा – खड़गराज सिंह
भटगांव -सुरेन्द्र गुप्ता
कुनकुरी – लेओस मिंज

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...