6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: मंदिर में महारानी ने किया हंगामा, खींचकर बाहर निकाला गया; वायरल...

MP: मंदिर में महारानी ने किया हंगामा, खींचकर बाहर निकाला गया; वायरल हो रहा वीडियो

Published on

पन्ना ,

मध्य प्रदेश के पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर भगवान जुगल किशोर मंदिर में हंगामा करने और शासकीय कार्य मे व्यवधान डालने के आरोप लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि महारानी जीतेश्वरी देवी ने कृष्ण जन्माष्ठमी की आरती के दौरान पूजा पद्धति को अपने अनुसार कराए जाने का प्रयास किया था.

मंदिर में मौजूद पुजारियों और मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया. हंगामे के बीच आरती चलती रही और जीतेश्वरी देवी चवंर डुलाती रहीं. इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के प्रयास किया और वो जमीन पर गिर गईं जिससे हंगामा मच गया. हंगामा होते देख मौके पर मौजूद पन्ना पुलिस ने उन्हें मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकाला और मंदिर के परिसर से उठाकर बाहर कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पन्ना के इतिहास में ये अब तक की सबसे निंदनीय घटना मानी जा रही है. इस मामले में पुलिस भी फूंक- फूंक कर कदम रख रही है. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस थोटा ने बताया कि गुरुवार को पन्ना के ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में हंगामा करने एवं आरती के दौरान व्यवधान पैदा करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में जीतेश्वरी देवी को धारा 295 ए ओर 353 आईपीसी की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस द्वारा पन्ना महारानी को इस प्रकार घसीटने और बाहर उठाकर फेंकने महारानी के कथित हंगामे को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. घटनाक्रम को लेकर देर रात तक हंगामा चलता रहा. पुलिस द्वारा जीतेश्वरी देवी को मंदिर से बाहर करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस उन्हें घसीटते हुए बाहर कर रही है.

गिरफ्तारी के बाद पन्ना पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में पेश किया गया. जहां उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई और उन्हें जेल भेज दिया गया. जेल जाते जाते पन्ना महारानी ने 65 हजार करोड़ के डिफेंस वेलफेयर फंड के गवन के आरोप लगाए गए. उधर जीतेश्वरी देवी के वकील एमएल अवस्थी ने बताया कि कोर्ट में वो फिर बेल के लिए प्रयास करेंगे. उम्मीद है कि महारानी जीतेश्वरी देवी को जमानत मिल जाएगी.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...