19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद नेकां को मिला ‘हल’, लद्दाख चुनाव...

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद नेकां को मिला ‘हल’, लद्दाख चुनाव के लिए भी नई तारीख, उमर अब्दुल्ला ने कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट की नाखुशी के बाद लद्दाख चुनाव विभाग ने करगिल में स्थानीय निकाय चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस को हल निशान देते हुए नई अधिसूचना जारी की है। नए आदेश के मुताबिक कारगिल में स्थानीय निकाय चुनाव अक्टूबर में कराया जाएगा। हालांकि नेकां अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को अभी भी चुनाव विभाग के फैसले में खामी दिखती है। उनका आरोप है कि लद्दाख प्रशासन भेदभावपूर्ण तरीके से काम कर रहा है।

प्रशासनिक सचिव येतिंद्र एम मरालकार की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक पांचवी लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-करगिल के लिए चार अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के छह सितंबर 2023 के आदेश की अनुपालना में हल निशान जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के लिए आरक्षित किया जाता है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था लद्दाख प्रशासन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने नेशनल कांफ्रेंस को हल निशान के लिए हकदार बताया था। शीर्ष अदालत ने नेकां को यह निशान आवंटित करने का विरोध कर रहे लद्दाख प्रशासन की याचिका बुधवार को खारिज कर दी थी। उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 51 पन्नों के आदेश में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि उसे लद्दाख प्रशासन की अपील में दम नजर नहीं आया।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि हल चुनाव निशान आवंटित करने का नेशनल कांफ्रेंस का अनुरोध सही और वैध है। इसका कारण यह है कि पिछले जम्मू कश्मीर राज्य में उसे क्षेत्रीय दल की मान्यता मिली हुई थी। तब उसे हल निशान आवंटित किया गया था।

उमर अब्दुल्ला का कहना है कि लद्दाख प्रशासन शुरू से ही पक्षपात कर रहा है। उनका कहना है कि वो नहीं समझते हैं कि चुनाव सही तरीके से होंगे। उमर के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद ही लद्दाख प्रशासन को सही गलत का फर्क समझ में आया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट दखल ना देता तो नेकां को हल का निशान नहीं मिल पाता।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...