19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: बेटे को बचाने पहुंचे पिता को ईंट-पत्थरों से मार डाला, वारदात...

Delhi: बेटे को बचाने पहुंचे पिता को ईंट-पत्थरों से मार डाला, वारदात से इलाके में दहशत

Published on

नई दिल्ली,

साउथ ईस्ट दिल्ली में ईंट और पत्थर से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. यह वारदात ओखला फेज टू स्थित संजय कॉलोनी इलाके की है. यहां रात में करीब 4 से 5 लड़के 14 साल के लड़के को पीट रहे थे. उसी दौरान उस लड़के के पिता मो. हनीफ बेटे को बचाने पहुंचे. आरोपियों ने मो. हनीफ पर ईट-पत्थरों से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए.

इस दौरान मारपीट में मो. हनीफ के दो नाबालिग बेटे भी घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय मो. हनीफ अपने परिवार के साथ ओखला फेज टू स्थित संजय कॉलोनी में रहते थे. वह मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं. शुक्रवार रात करीब 11 बजे मो.हनीफ का 14 साल का बेटा गली में खड़ी अपनी बाइक लेने गया था.

बाइक पर 4 से 5 लड़के बैठे हुए थे. हनीफ के बेटे ने उन्हें बाइक से हटने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे. जब हनीफ के बेटे ने विरोध किया तो आरोपी उसे पीटने लगे. इस दौरान आवाज सुनकर मो. हनीफ बेटे को बचाने के लिए दौड़े.

अस्पताल में डॉक्टरों ने हनीफ को मृत घोषित किया
आरोपियों ने हनीफ पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल हनीफ को एम्स ट्रामा में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि हार्ट पर चोट लगने के कारण हनीफ की मौत हो गई. पुलिस ने शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और स्थानीय लोग देर रात तक थाने पर मौजूद रहे. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...