19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयसऊदी क्राउन प्रिंस ने तोड़ा पाकिस्‍तानियों का दिल, जी20 के लिए आए...

सऊदी क्राउन प्रिंस ने तोड़ा पाकिस्‍तानियों का दिल, जी20 के लिए आए भारत, पाकिस्‍तान से किया किनारा

Published on

इस्‍लामाबाद

शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद बिन सलमान (एमबीएस) जी20 सम्‍मेलन के लिए भारत आ गए यहां पर उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया। उनका भारत में स्‍वागत में पाकिस्‍तान के लिए दिल तोड़ने वाला था। सऊदी क्राउन प्रिंस पहले पाकिस्‍तान भी जाने वाले थे लेकिन आखिरी मौके पर उनका दौरा कैंसिल हो गया। अब पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि शायद लौटते हुए वह इस्‍लामाबाद में रुकते हुए अपने देश वापस लौटे। हालांकि ऐसा लगता है कि क्राउन प्रिंस पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे।

मुस्लिम देशों पर भारत का असर
सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस के पाकिस्‍तान दौरे को लेकर कुछ विशेषज्ञ आशंकित हैं। उनकी मानें तो क्राउन प्रिंस वापसी में भी पाकिस्‍तान नहीं रुकेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने यह बात भी स्‍पष्‍ट कर दी है कि एमबीएस का जी20 के लिए भारत आना और फिर एक राजकीय दौरा करना, यह बताता है कि मुस्लिम देशों पर भारत का प्रभाव किस हद तक है। वहीं पाकिस्‍तान अब अपनी चमक खो चुका है। पाकिस्तान, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की यात्रा के लिए लगातार जोर दे रहा है। पाकिस्‍तान के विदेश विभाग ने भी इस पर चुप्‍पी साध ली है। वह न तो दौरे के बारे में हां कह रहा है और न ही इनकार कर रहा है।

जाएंगे या नहीं, इस पर कनफ्यूजन
पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि अभी तक कुछ आधिकारिक नहीं है। लेकिन इस बात के संकेत है कि सऊदी प्रिंस भारत यात्रा के दौरान ही पाकिस्‍तान भी आ सकते हैं। दोनों तरफ से हालांकि कोई पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच अंतिम समय तक यात्रा को सीक्रेट रखने की संभावना है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अगर यात्रा होती है तो यह कुछ ही घंटो के लिए होगी। पाकिस्तान के क्राउन प्रिंस को इस्लामाबाद बुलाने के लिए आतुर है। वह चाहता है कि प्रिंस भले ही कुछ घंटों के लिए आएं मगर आएं जरूर।

पाकिस्‍तान से किनारा
सऊदी प्रिंस का पाकिस्‍तान जाना यह भी बताता है कि कई देश, विशेष रूप से बड़े शक्तियां, हाल के कुछ वर्षों में उससे किनारा कर चुके हैं। वह अब पाकिस्तान और भारत के संबंधों को अलग-अलग करके देखते हैं। फरवरी 2019 में, जब सऊदी के क्राउन प्रिंस ने भारत का दौरा किया, तो उन्होंने पाकिस्तान भी गए थे। अधिकारियों का मानना है कि अगर सऊदी शासक भारत की यात्रा के दौरान पाकिस्तान की यात्रा से बचते हैं तो यह देश के लिए एक सार्वजनिक प्रतिक्रिया माना जाएगा।

पहले भी कैंसिल हुई विजिट
सऊदी क्राउन प्रिंस न केवल नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, बल्कि राजकीय यात्रा के लिए भी रुकेंगे। इस स्थिति में, यह पाकिस्तान के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है कि वह देश का दौरा करें। पाकिस्तान को अपनी आर्थिक हालत में सुधार के लिए सऊदी अरब को एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानता है। पाकिस्तान ने विदेशी निवेश, विशेष रूप से खाड़ी देशों से आकर्षित करने के लिए एक विशेष निवेश सुविधा परिषद (एसआईएफसी) की स्थापना की है। सूत्रों के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस की यात्रा से इसे काफी मदद मिलेगी। सऊदी के क्राउन प्रिंस ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान की अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया था।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...