6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालइस ब्लॉक में ज्यादा मुसलमान रहते हैं, इसलिए दूसरे में रहो...' हिंदू...

इस ब्लॉक में ज्यादा मुसलमान रहते हैं, इसलिए दूसरे में रहो…’ हिंदू परिवार को 24 घंटे में फ्लैट खाली करने का नोटिस

Published on

खरगोन

खरगोन में प्रधानमंत्री आवास की एक इमारत में निवास करने वाले परिवार को अब नगरपालिका अधिकारी धमकाकर दूसरे ब्लॉक में भगा रहे हैं. मुसलमानों की मल्टी बताकर टपकती छत और सीलन वाली दीवार का फ्लैट लेने को मजबूर कर रहे हैं. परिवार के मुखिया का कहना है कि अगर व्यवस्थित फ्लैट नहीं मिला तो हम परिवार के चारों सदस्य जहर खाकर जान दे देंगे. उधर, कांग्रेस विधायक रवि जोशी ने भी नगरपालिका के अधिकारी पर एक हिंदू परिवार को डराने का आरोप लगाया है.

दरअसल, खरगोन नगरपालिका ने टेमला रोड़ सेंट्रल स्कूल के पीछे प्रधानमंत्री आवास के तहत इमारतें बनाई हैं. 9वें ब्लॉक की दूसरी मंजिल प्रकाश गुप्ता को आवंटित की गई है. ये आवास स्थायी बताकर गुप्ता को दिया गया था.

इमारत में आवास मिलने पर 46 वर्षीय प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी श्वेता और बेटे हर्षित, बेटी कलश के साथ यहां शिफ्ट हो गए. लेकिन ढाई साल बाद यानी बीते 5 सितंबर को नगरपालिका खरगोन से उन्हें एक नोटिस मिला. जिसमें आवास को अस्थाई बताकर गुप्ता को ब्लॉक-3 में शिफ्ट होने को कहा गया. नोटिस मिलने के बाद गुप्ता परिवार हैरान है. उन्हें जो दूसरा आवास ब्लॉक-3 में दिया जा रहा है, वो दरअसल बेहद खराब स्थिति में है. बेडरूम, किचन, लेटबॉथ और दीवारों पर ऊपर की मंजिल के बाथरूम से पानी आ रहा है. बाथरूम की टाइल्स उखड़ी हैं.

यहां कोई हिंदू मुस्लिम वाली बात नहीं
सोसाइटी में रहने वाले रहवासी शफी मंसूरी का कहना है, यहां कभी कोई तकलीफ नहीं रही. ना ही कभी कोई हिंदू मुस्लिम वाली बात हुई. मैं 8 नंबर ब्लॉक में रहता हूं. मैं गुप्ता जी का पड़ोसी हूं. ये बहुत अच्छा परिवार है. अभी नगरपालिका इनको नोटिस दे रही है कि मुस्लिम ब्लॉक है, यहां से खाली करके दूसरे स्थान पर चले जाओ. और जहां पर (नए स्थान पर) इनको फ्लैट मिला है, वहां बहुत सारी परेशानियां हैं. अभी जहां पर रह रहे हैं वहां कोई समस्या नहीं है. द

बदहाल हैं मल्टी के कई फ्लैट
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के ब्लॉक-3 में ऐसे कई मकान हैं, जहां बारिश न होने के बावजूद दीवारों और छतों पर सीलन बनी रहती है. यहां तक कि लेट-बाथ और किचन, बेडरूम की छतें भी सीलन के कारण गीली हैं. बिजली की केबल खुली नालियों में छोड़ दी गई है. केबल कटी होने से गंभीर दुर्घटना की आशंका भी बनी है.

कार्यालय अधीक्षक की मनमानी
नगरपालिका में लापरवाही और मनमानी का आलम ये है कि नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक ने सीएमओ को बगैर बताएं प्रधानमंत्री आवास 24 घंटे में खाली करने का नोटिस प्रकाश गुप्ता को दे दिया. संवेदनशील मामले में भी इस तरह की लापरवाही नगरपालिका की नौकरशाही को उजागर कर रही है. देखें सीएमओ का बयान:-

खरगोन के कांग्रेस विधायक रवि जोशी का कहना है, मैंने अभी आप लोगों से कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य था भाई को भाई से जोड़ना, मोहब्बत की दुकान लगाना. ये केवल एक हिंदू परिवार को नगरपालिका के अधिकारी डरा रहे हैं. हिंदू को मुसलमान का और मुसलमान को हिंदू का डर बताकर आपस में बांट रहे हैं. क्योंकि चुनाव आ गए हैं. यह भारतीय जनता पार्टी का यह काम है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...