6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालपन्ना की महारानी के साथ जुड़ा एक और विवाद, 2021 में सास...

पन्ना की महारानी के साथ जुड़ा एक और विवाद, 2021 में सास पर तान दिया था बदूंक, जानिए पूरा मामला

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में रॉयल परिवार की महारानी जितेश्वरी देवी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महारानी के नाम के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। महारानी पर आरोप है कि उन्होंने जन्माष्टमी के अवरस पर मंदिर में घुसकर जबरन जबरन अनुष्ठान करने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में महारानी अनुष्ठान करने की कोशि कर रही है। जिसके बाद कथित तौर पर उन्हें बाहर खींचे लिया जाता है। इतना ही नहीं पुजारी ने उन पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में हुई। जहां परंपरागत रूप से शाही परिवार का एक पुरुष सदस्य जन्माष्टमी पर अनुष्ठान करता है। पन्ना के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा के अनुसार, “राजा या उनके बेटे आमतौर पर यह अनुष्ठान करते हैं लेकिन चूंकि बेटा जन्माष्टमी पर नहीं आ सका इसलिए उनकी मां जितेश्वरी देवी ने आने का फैसला किया।”

2021 में सास पर बंदूक तानने और मारपीट करने का लगा है आरोप
वह (गर्भगृह) अंदर आई और जबरन आरती करने की कोशिश करने लगीं। जैसे ही पुलिस को इसके बारे में पता चला उन्होंने हस्तक्षेप किया और उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद देवी ने मीडिया से कहा, ”मंदिर के पुजारियों ने झूठा मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बुरा व्यवहार किया था लेकिन उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुई।” उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी उनकी सास के साथ चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ी थी। दरअसल, देवी को 2021 में अपनी सास पर कथित तौर पर बंदूक तानने और मारपीट करने के आरोप में जेल भेजा गया था।

वहीं मंदिर के एक प्रशासक ने कहा, “जन्माष्टमी के दिन आमतौर पर शाही परिवार का एक सदस्य आता है। लेकिन गुरुवार को देर हो रही थी। हमें परिवार से कोई सूचना नहीं मिली थी कि कोई आएगा या नहीं। अचानक महाराजा की पत्नी आईं और गर्भगृह में प्रवेश कर गईं, जो वर्जित है। गर्भगृह में केवल पुजारी ही प्रवेश कर सकते हैं। वह उत्पात मचा रही थी और शराब के नशे में थी। उन्होंने पुजारियों को धमकी भी दी। यही कारण है कि हमने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की।” मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस आरोप के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच कराई जाएगी कि वह शराब के नशे में थी।अधिकारी ने आगे कहा, “शिकायत, वीडियो और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।” वहीं देवी के वकील एमएल अवस्थी ने कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...