6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'जिनके पति बूढ़े होते हैं, वे...' विवादित बयान पर हुआ बवाल तो...

‘जिनके पति बूढ़े होते हैं, वे…’ विवादित बयान पर हुआ बवाल तो विधायक ने दी सफाई

Published on

शिवपुरी,

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से 6 बार से विधायक रहे केपी सिंह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में विधायक महिलाओं और बुजर्गों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए. यह वीडियो पिछोर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा का बताया जा रहा है.

विधायक केपी सिंह ने इस वीडियो में बुजुर्ग पतियों की कम उम्र की पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि जिन औरतों के पति बूढ़े होते हैं, उन औरतों के साथ रात को दूसरे मर्द सोने आते हैं. उनके पतियों से कुछ होता नहीं है. उनके बस में कुछ होता नहीं है.

केपी सिंह ने कहा कि मैंने कई बार देखा है कि बुजुर्ग लोग यहां कम उम्र की महिलाओं से शादी कर लेते हैं. वे खुश तो हो जाते हैं कि घर में नई बहू आ गई है. लेकिन बाद में उनसे कुछ होता नहीं है. इसीलिए उन महिलाओं के फिर दूसरे ही लक्षण दिखने लगते हैं.

हालांकि, बाद में इस पर विधायक ने अपनी सफाई भी दी. उन्होंने उनका कहा कि मेरे वीडियो को मेरे विरोधियों ने तोड़ मरोड़ कर जारी किया है. मैं सभी महिलाओं का सम्मान करता हूं. फिर भी किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंची है तो मैं माफी चाहता हूं.

भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर साधा निशाना
उधर, पिछोर विधायक केपी सिंह का यह वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने भी ट्वीट कर इसका विरोध किया. उन्होंने लिखा, ”पिछोर कांग्रेस विधायक के पी सिंह महिलाओं को अपशब्द बोल रहे हैं. सार्वजनिक रूप से इस तरह की भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की निकृष्ट मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है. कांग्रेस नेताओं की यही सोच भंवरी देवी, सरला मिश्रा, बॉबी मर्डर केस और तंदूर कांड जैसे प्रकरणों में परिभूत होती है.”

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...